26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: जिस बैग में था पांच करोड़ का सोना, उसी ने खोल दिया लूट का राज, आप हैरत में पड़ जाएंगे, देखें वीडियाे

पुलिस रातभर लगी रही बदमाशों की तलाश में, जिले की सीमाएं सील की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Feb 2019, 2:36 PM IST

meerut

जिस बैग में था पांच करोड़ का सोना, उसी ने खोल दिया लूट का राज, आप हैरत में पड़ जाएंगे, देखें वीडियाे

मेरठ। गुरूवार को मेरठ में पांच करोड़ के सोने की लूट होने से हड़कंप मच गया। लूट के बाद एक्टिव मोड में आई पुलिस ने जिले के तमाम सीमाएं सील कर दी। पुलिस के लिए राहत की बात थी कि लूट का सोना जिस बैग में भरकर बदमाश ले गए थे उस बैग में जीपीएस लगा हुआ था। जीपीएस के सहारे पुलिस मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में हुई करीब पांच करोड़ के सोने की लूट के आरोपी तक पहुंच गई। सोने की लूट को हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। चर्चा है कि पुलिस ने आरोपियों केा रात में ही उठा लिया है, लेकिन पुलिस मामले को अभी दबाए हुए है। सूत्रों के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी तीन सप्ताह से प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने अपने कई लोगों को मणप्पुरम गोल्ड लोन के आफिस भी भेजा था।

यह भी पढ़ेंः Big Breaking: बदमाशों ने गनप्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी से तीन करोड़ का सोना लूटा, एक को घायल करके बाइक भी लूटी, पुलिस अफसराें में हड़कंप

चोरी की कार और बाइक से दिया अंजाम

सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने दिल्ली से कार चुराई थी और कविनगर गाजियाबाद से बाइक चोरी की थी। इन्हीं दोनों वाहनों से गोल्ड लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बैग में लगे जीपीएफ सिस्टम से मिल रही लोकेशन के सहारे पुलिस नेशनल हाईवे पर बनी वंडरसिटी कालोनी पहुंची तो आरोपी बदमाश अपनी कार छोड़कर खेत में फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की। कार पर हिंदू युवा वाहिनी का झंडा लगाकर चलाया जा रहा था। इस पूरे मामले में पुलिस ने कड़ियां जोड़नी शुरू की तो बड़ा खुलासा हुआ। लूट के सोने से भरे बैग में लगा जीपीएस ट्रेकर वंडर सिटी कालोनी में जिस मकान के बाहर बंद हुआ,वो धूमसिंह पहलवान का है।

यह भी पढ़ेंः चुनाव से पहले योगी सरकार ने किए 15 आर्इपीएस के तबादले, चर्चित नितिन तिवारी को दी गर्इ इस जिले की कमान

बदमाशों का ये आपराधिक इतिहास

धूमसिंह सरधना के छुर गांव का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर है। उसका बेटा भगत भी अपराधी है। भगत की फोटो जब लोन कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को दिखाई गई तो उन्होंने उसे पहचान लिया। भगत पर रंगदारी, फिरौती और कातिलाना हमले के मुकदमे दर्ज हैं। पता चला कि भगत सिंह तालियान ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात अंजाम दी। बैग में लगे जीपीएस की मदद से आरोपियों की पहचान हो गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने रात में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटे हुए सोने को भी पूरा बरामद कर लिया है। बड़े अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग