6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG : मेरठ के मेडिकल कालेज में 51 साल की महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

OMG मेरठ के मेडिकल कालेज में 51 साल की महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। मां और तीनों बेबी बिल्कुल स्वास्थ्य हैं। पैदा हुए तीन बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं। महिला द्वारा तीन बच्चों के जन्म देने पर चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के केस आते रहते हैं। यह कोई नया चमत्कार नहीं है। घर में तीन बच्चों के पैदा होने पर परिजनों ने हर्ष जताया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 16, 2022

OMG : मेरठ के मेडिकल कालेज में 51 साल की महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

OMG : मेरठ के मेडिकल कालेज में 51 साल की महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

OMG जिले के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में 51 साल की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे स्वास्थ्य हैं और प्रसूता भी बिल्कुल स्वास्थ्य है। सभी चिकित्सक की देखरेख में हैं। गर्भवती महिला द्वारा जन्में तीन बच्चों में पहला लड़का 2 किलो का है। जिसे मां को सौंप दिया गया है। वहीं दूसरा लड़का 1.9 किलो और तीसरी लड़की पैदा हुई जो कि 1.5 किलो की है। बाकी दोनों बच्चों को नर्सरी आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर के अनुसार,सभी स्वस्थ हैं। आज सुबह इन दोनों बच्चों को भी उनकी मां को दे दिया गया।

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि 51 वर्षीय नैना मेरठ के दुर्गा नगर की निवासी हैं। उनके पति का नाम रॉबिन सक्सेना है। नैना 8 माह 3 सप्ताह से गर्भवती थीं। उनका इलाज स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की आचार्य डॉ. अरुणा वर्मा की देखरेख में चल रहा था। डॉ0 अरुणा और उनकी टीम की डॉ0 राघवी, डॉ0 प्रतिष्ठा ने नैना का सफल आपरेशन किया।

यह भी पढ़े : Hanuman Jayanti 2022 : मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में हनुमान जयंती की धूम,पूजा के साथ भंडारों की तैयारी

मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ0 आरसी गुप्ता ने बताया कि डॉ0 अरुणा एवं उनकी टीम को एक चुनौती के रूप में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। डा0 अरूणा और उनकी टीम इसके लिए धन्यवाद की पात्र है। शहर के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एक साथ तीन बच्चों के जन्म से खुशी का माहौल है। डा0 अरूणा वर्मा ने बताया कि हालांकि ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन ऐसे मामले कम ही आते हैं जबकि कोई गर्भवती महिलाएं एक साथ तीन बच्चों को जन्म देती है।