26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरे बैंगन रोजाना अपने आहार में शामिल करेंगे तो कैंसर आैर दिल के रोगों से मिलेगी मुक्ति, जानिए इसके अन्य लाभ

लोअर बैक पेन, गठिया का दर्द, दिमागी बुखार से भी छुटकारा दिलाता है हरा बैंगन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 6:22 PM IST

meerut

हरे बैंगन रोजाना अपने आहार में शामिल करेंगे तो कैंसर आैर दिल के रोगों से मिलेगी मुक्ति, जानिए इसके अन्य लाभ

मेरठ। बैंगन जिसकी सब्जी लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह पश्चिम उत्तर प्रदेश में पैदा होने वाली आलू के बाद दूसरी सबसे बड़ी तरकारी की फसल है। कुछ लोग बैंगन की सब्जी देखकर मुंह सिकोड़ लेते हैं। वहीं कुछ लोग इसकी सब्जी बडे़ चाव के साथ खाते हैं। अभी तक आपने बैगनी रंग के बैंगन के बारे में ही सुना होगा, लेकिन हरे रंग का बैंगन भी होता है, जिसके कर्इ फायदे हैं। आयुर्वेदाचार्य डा. ब्रज भूषण शर्मा के अनुसार बैंगन के गुण खासतौर पर हरे वाला बैगन गुणों की खान है।

यह भी पढ़ेंः नवंबर के इन दो दिनों में मिलेंगे दावत के खूब न्योते, यूपी के इस शहर में तो पार्टी के लिए हो गर्इ है पूरी तैयारी

खराब कोलेस्ट्रॅाॅल भी होता है खत्म

बाजार में बैंगनी रंग के अलावा हरे रंग के बैंगन भी उपलब्ध हैं। यह देखने में पतले, मोटे के साथ ही और थोड़े लंबे होते हैं। इनका स्वाद ठीक वैसा ही लगता है जैसा बैंगनी रंग वाले बैंगन का होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल खत्म हो जाता है, जिससे हृदय रोग की संभावना न के बराबर होती है। ऐसे ही अनेको गुणों से भरा है यह हरे रंग का बैंगन। यह रक्त वाहिकाओं की सुरक्षा करता है। हरा बैंगन कैंसर से लड़ने में सहायक है। जो लोग अपने भोजन में प्रतिदिन हरा बैंगन की सब्जी को शामिल करते हैं उनको कैंसर और दिल का रोग छू भी नहीं सकता। ऐसा एलोपैथ में भी माना गया है। यह रक्त वाहिकाओं के स्वास्थ्य को भी ठीक रखने मे मददगार हैं। इनमें ऐसे छुपे हुए गुण हैं जो रक्त वाहिकाओं की सुरक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ेंः बेटे को जम्मू-तवी एक्सप्रेस में बिठाकर लौट रहे थे बुजुर्ग, यही ट्रेन उनके ऊपर से धड़धड़ाती हुर्इ गुजर गर्इ, फिर यह हुआ

दिमागी बुखार या मिर्गी से बचाव

इसे खाने से दिमाग तक जाने वाली नसें हमेशा ठीक से काम करती हैं। इसलिये इसे खाने वालों को कभी दिमागी बुखार, मिर्गी या नर्व स्पैजम नहीं होता। इसके साथ ही यह बैंगन शरीर में कहीं भी दर्द हो उससे छुटकारा दिलाता है। विदेश में लोग हरे बैंगन का इस्तेमाल लोअर बैक पेन, गठिया के दर्द तथा अन्य दर्द से छुटकारा पाने के लिये प्रयोग करते हैं। साथ ही यह खसरा, चेचक और त्वचा के जल जाने पर भी इस्तमाल होता है। कैंसर से बचाए यह सब्जी कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं से लड़ती है। हरे बैंगन का प्रयोग महिलाओं में होने वाले कैंसर को सौ फीसदी रोक देता है। आयुर्वेदाचार्य डा. ब्रज भूषण शर्मा बताते हैं कि पहाड़ों में महिलाएं हरे बैंगन की सब्जी का प्रयोग आमतौर पर अधिक मात्रा में करती हैं। जिसके कारण उनमें मैदानी महिलाओं की अपेक्षा कैंसर की मात्रा सिर्फ 20 फीसदी ही रह जाती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग