मेरठ। थाना इंचौली क्षेत्र में मेरठ-बिजनौर की प्राइवेट बस सैनी पुल से पलट गई। गहरे गड्ढे में बस पलटते ही हाहाकार मच गया। किसी तरह पलटी बस हुई बस से जैसे-तैसे लोगों को निकाला गया। लेकिन निकालने के कुछ ही देर बाद बस में आग लग गई और बस धू-धू कर जलते हुए पूरी तरह खाक हो गई।
यह भी देखें-VIDEO: यूपी के इस शहर में हत्यारोपियों ने हाथों में दफ्ती लेकर जनता से मांगी माफी जानें क्यों?
हालांकि बस में 25-30 सवारियां थीं, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मेरठ-बिजनौर की प्राइवेट बस मेरठ से मवाना की ओर जा रही थी। सैनी पुल के पास पहुंचते ही गड्ढे से बस अनियंत्रित हो गई।
यह भी पढ़ें-अंडे के लिए किया दोस्त का मर्डर, गोलगप्पों ने पकड़वा दिया
वहीं बाइक सवार इश्तियाक पुत्र लतीफ निवासी गांव पबला को बचाने के चक्कर में बस पुल से होती हुई गहरे गड्ढे में जा गिरी। जहां सवारियों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने बस व सवारियों के निकालने की व्यवस्था की। सवारियों के निकलते ही उसमें आग लग गई। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही बस धू-धू कर जल चुकी थी।