पराली जलाने का प्रभाव एनसीआर के जिलों में
बता दें पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने का प्रभाव एनसीआर के जिलों में दिख रहा था जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। हालात ये थे कि मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, बागपत, बुलंदशहर और हापुड में स्मॉग की चादर छाई हुई थी। शुक्रवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश से वायु प्रदूषण काफी कम हुआ है।