
Fog Alert in Uttar Pradesh: यूपी समेत उत्तर भारत में अब घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। 18 दिसंबर को बुलंदशहर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रिकार्ड हुआ, जबकि मेरठ प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) की रिपोर्ट के अनुसार अब मेरठ समेत वेस्ट यूपी में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। इस कारण बुधवार को दृश्यता काफी कम रही चेतावनी जारी की गई है कि वेस्ट यूपी में देर रात/सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे और धुंध की चादर से अपना मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर आदि अब ढकने लगा है। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार को भी थाम लिया है। न्यूनतम तापमान में अभी गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 19 से 21 दिसंबर तक छिछला से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है।
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Updated on:
19 Dec 2024, 3:11 PM IST
Published on:
19 Dec 2024, 3:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.