scriptWeather Alert: होली से पहले बारिश का अलर्ट, रात केे तापमान में आएगी गिरावट | Alert of rain before Holi temperature will fall in night | Patrika News

Weather Alert: होली से पहले बारिश का अलर्ट, रात केे तापमान में आएगी गिरावट

locationमेरठPublished: Feb 25, 2020 07:19:37 pm

Submitted by:

sanjay sharma

Highlights

27 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
29 फरवरी और एक मार्च को बारिश की संभावना
बारिश के बाद दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

 

मेरठ। होली (Holi) से पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना बन रही है। 27 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बारिश (Rain) की संभावना बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 29 फरवरी और एक मार्च को बारिश के आसार हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: कानून उल्लंघन के केस में भाजपा सांसद ने किया स्पेशल कोर्ट में सरेंडर, ये था पूरा मामला

फरवरी में 20 व 21 फरवरी को बारिश के बाद मौसम साफ हो गया था, लेकिन एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले भी 13 फरवरी के आसपास इतना ही तापमान रहा था। उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में नया पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी को सक्रिय हो रहा है। इसके चलते फरवरी के अंत में बारिश की संभावना बन रही है।
यह भी पढ़ेंः VIDEO: दूसरे संप्रदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग में हुई महिला की हत्या, घर के ही पकड़े गए पांच लोग

मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि 29 फरवरी और एक मार्च को बारिश की संभावना है। इसके बाद दोपहर का तापमान बढ़ेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। इस दौरान ठंडी हवाएं रात का तापमान कम कर सकती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो