
मेरठ सहित प्रदेश के अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को 10 सितंबर तक मिलेगा फ्री राशन
Antyodaya Anna Yojana 2022 मेरठ सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 8 सितंबर से 10 सितंबर तक मेरठ और उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को राशन बांटा जाएगा। मेरठ जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश, जवाहर भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके कार्यालय पत्रांक में निर्दिष्ट है कि माह जून, 2022 के सापेक्ष आयोडाइज्ड नमक, रिफाइण्ड सोयाबीन आयल तथा साबुत चना का निःशुल्क वितरण एवं माह जुलाई, 2022 के सापेक्ष एनएफएसए आवंटित खाद्यान्न का निर्धारित मूल्य गेहूं दो रूपये प्रति किलोग्राम तथा चावल तीन रूपये प्रति किग्रा को दिनांक 2 सितंबर 2022 से 7 सितंबर 2022 के मध्य वितरित कराये जाने के दिशा निर्देश दिये गये थे।
उक्त के सम्बन्ध में उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न का निर्गमन न होन के दृष्टिगत उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं का वितरण अब दिनांक 8 सितंबर 2022 से 10 सितंबर 2022 तक विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया है। उक्त अवधि में ई-पाॅस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की पूर्व तिथि 7 सितंबर के साथ अब दिनांक 10 सितंबर भी उपलब्ध रहेगी। दिनांक 10 सितंबर तक कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्डधारकों में वितरित की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं की मात्रा का विवरण इस प्रकार है।
उन्होंने बताया कि अन्त्योदय राशनकार्ड धारक को गेहूं 14 किग्रा0 प्रति कार्ड , 2 रू0 प्रति किग्रा, चावल 21 किग्रा प्रति कार्ड 3 रू0 प्रति किग्रा, साबुत चना 1 किग्रा0 निःशुल्क, नमक 1 किग्रा0 निःशुल्क तथा रिफाईण्ड 01 किग्रा0 निःशुल्क पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को गेहूॅ 02 किग्रा0 प्रति यूनिट 2 रू प्रति किग्रा, चावल 3 रू प्रति किग्रा प्रति यूनिट, साबुत चना 1 किग्रा0 निःशुल्क, नमक 01 किग्रा0, निःशुल्क तथा रिफाईड 01 किग्रा0,निःशुल्क दिया जायेगा।
Updated on:
7 Sep 2022, 8:42 PM IST
Published on:
7 Sep 2022, 8:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.