26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फौजी की पत्नी से लड़ी ‘पंडित जी’ की आंख तो कर बैठे ये खौफनाक काम, देखें वीडियाे

पुलिस इस मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Mar 2019, 11:50 AM IST

meerut

फौजी की पत्नी से लड़ी पंडित जी की आंख तो कर बैठे ये खौफनाक काम, देखें वीडियाे

मेरठ। एक फौजी की पत्नी ने इश्क में अंधी होकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। अपने पति के साथ स्कूटी चलाना सीखने के लिए निकली फौजी की पत्नी और पूर्व रची साजिश के अनुसार उसका प्रेमी अपने एक साथी के साथ आया और फौजी को सिर में गोली मारकर चला गया। फौजी की पत्नी ने इसको लूट की घटना बनाने का प्रयास किया, लेकिन मामले की परतें जब खुलनी शुरू हुई तो एक-एक कर पूरी साजिश बेनकाब होती चली गई।

यह भी पढ़ेंः योगी के मंत्री ने कहा- सेना ने आतंकवादियों को छठी का दूध याद दिलाया, पाकिस्तान की राह अब इसलिए मुश्किल, देखें वीडियो

बताते चलें कि बीती 24 फरवरी की शाम गंगानगर में एक फौजी को गोली मार दी गई थी। इस मामले में मेरठ पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने फौजी की पत्नी व उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि फौजी को अपनी पत्नी के प्रेम-प्रसंग का पता चल गया था। जिसके बाद अपनी पत्नी को हत्या की धमकी दे रहा था। जिसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का षडयंत्र रचा था। बताते चलें कि गंगानगर निवासी सुनील फौज में सिपाही के पद पर तैनात है। उसकी तैनाती रुड़की में थी। वह अक्सर घर आ जाया करता था। बीती 24 फरवरी को फौजी सुनील अपनी पत्नी बीना को स्कूटी चलाना सिखा रहा था।

यह भी पढ़ेंः पुलिस से परेशान इन दो बहनों ने राष्ट्रपति आैर प्रधानमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु, अब मचा हड़कंप

इसी दौरान स्कूटर सवार दो बदमाशों पीछे से आए और उन्होंने फौजी के सिर में गोली मार दी थी। फौजी को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी बीना लूट का शोर मचाया और कहा कि बदमाश उसके कुंडल भी लूटकर ले गए। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुनील की पत्नी बीना की कॉल डिटेल खंगाली तो पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बीना के प्रेमी रोहित शर्मा उर्फ राबी निवासी मुबारकपुर खेकड़ा और रोहित के दोस्त अजय उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा और कारतूस सहित हमले में प्रयुक्त स्कूटर भी बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी रोहित पंडिताई का काम करता है। करीब छह माह पहले वह फौजी के पड़ोस में कथा करने गया था। इसी बीच फौजी सुनील की पत्नी भी और पंडित रोहित की आंख लड़ गई। दोनों में प्रेम-संबंध बन गए और दोनों मोबाइल पर बातें करते थे।

यह भी पढ़ेंः बैंक कर्मचारी कर रहे थे घर जाने की तैयार, अचानक बज सायरन आैर हो गया ये काम, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

इस बात का फौजी सुनील को पता चल गया। सुनील एक महीने बाद रिटायर होने वाला था। आरोपियों ने बताया कि सुनील उन्हें धमकी दे रहा था कि रिटायरमेंट के बाद बीना और रोहित दोनों का काम तमाम कर डालेगा। जिसके बाद उन्होंने सुनील की हत्या की साजिश रची। एसएसपी ने बताया कि खुद को फंसते देख फौजी की पत्नी बीना ने दो दिन पूर्व खुदकुशी का प्रयास किया था। बीना को भी हिरासत में ले लिया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग