
नागर विमानन मंत्री ने सांसद को दिया भरोसा साल के आखिरी में इस शहर से उड़ान भरेंगे विमान
मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा के सासंद राजेन्द्र अग्रवाल ने सोमवार को केन्द्री्रय नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु से प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात की। सासंद के साथ मेरठ चेम्बर आॅफ कॉमर्स व आईआईए के पदाधिकारी मौजूद थे। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने मेरठ के हवाई अड्डे को रीज़नल कनेक्टिविटी स्कीम में सम्मिलित करने का अनुरोघ किया ताकि मेरठ तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को गति मिल सके।
सांसद ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मेरठ हवाई अड्डे को रीजनल कनेक्टिविटी में शामिल करने के लिए लिखे पत्र व उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन अनुभाग के प्रमुख सचिव एसपी गोयल द्वारा भारत सरकार को लिखे पत्रों का भी जिक्र किया। सांसद ने बताया कि बीती 25 जुलाई 2016 को तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री भारत सरकार अशोक गजपति राजू को मेरठ के वर्तमान हवाई अड्डे को विकसित करके रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल करने का अनुरोध किया था।
सांसद ने उड्डयन मंत्री को बताया कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक और व्यापारिक केंद्र हैं। जो कमिश्नरी मुख्यालय होने के साथ ही राजनैतिक, आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहता है। मंत्री ने मिलने गए प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि कि इसके बारे में विचार कर शीध्र ही सकारात्मक उत्तर देंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मेरठ हवाई अड्डे का विस्तार करने की जो भी औपचारिकताएं हैं वह पूरी कर ली गई हैं। आगामी नवम्बर माह में इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मेरठ को इसमें शामिल हो जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के साथ सुरेद्र प्रताप, अनिल कुमार गुप्ता, राकेश रस्तोगी, अजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, अशोक गोयल, संजीव मित्तल तथा दिनेश महाजन आदि शामिल रहे।
ये है वर्तमान स्थिति
परतापुर हवाई पट्टी पर 1,500 मीटर लंबा और 18 मीटर चैड़ा रन-वे वर्तमान में बना हुआ है। इसका विस्तार करके इसे 2,100 मीटर लंबा और 30 मीटर चैड़ा बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 34.93 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर उसके चारों ओर दीवार बना दी गई है, लेकिन अभी इस जमीन पर पेड़ और कटीली झाडियां उगी हुई है। हवाई पट्टी के विस्ता के लिए मिनिट्स तो जारी कर दिए गए हैं। लेकिन केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग से हरी झंडी का इंतजार है। सरकार की कोशिश है कि साल 2018 के अंत में मेरठ परतापुर हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें शुरू हो सकें।
Updated on:
29 Oct 2018, 8:02 PM IST
Published on:
29 Oct 2018, 8:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.