26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: बदमाशों ने गन प्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी से तीन करोड़ का सोना लूटा, एक को घायल करके बाइक भी लूटी, पुलिस अफसराें में हड़कंप, देखें वीडियो

नए एसपी सिटी के चार्ज संभालते ही शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने दुस्साहसिक घटना को दिया अंजाम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Feb 2019, 11:10 PM IST

meerut

Big Breaking: बदमाशों ने गनप्वाइंट पर फाइनेंस कंपनी से तीन करोड़ का सोना लूटा, एक को घायल करके बाइक ले उड़े, पुलिस अफसराें में हड़कंप

मेरठ। शहर के नए एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह को चार्ज लिए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने शहर के मिजाज से उन्हें रूबरू करा दिया। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने सरेशाम मणप्पुर फाइनेंस कंपनी से 15 किलो सोना लूट लिया।

यह भी पढ़ेंः चुनाव से पहले योगी सरकार ने किए 15 आर्इपीएस के तबादले, चर्चित नितिन तिवारी को दी गर्इ इस जिले की कमान

जानकारी के अनुसार सैक्लेज ड्राई क्लीनर के ऊपर मणप्पुर फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के मैनेजर सचिन के अनुसार शाम करीब 6 बजे उनके साथ कंपनी की कर्मचारी सोनिया और साक्षी कार्यालय में मौजूद थी। इसी दौरान एक सिख युवक एक अन्य युवक के साथ कार्यालय में आया। बदमाशों ने एंट्री रजिस्टर में अंकित के नाम से एंट्री की और कार्यालय में दाखिल हो गए। कार्यालय में घुसते ही बदमाशों ने भीतर मौजूद तीनों लोगों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लॉकर खुलवाकर करीब 15 किलो सोना बैग में भर लिया। मात्र चंद मिनटों में घटना को अंजाम दे बदमाश ऑफिस से निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश सफेद रंग की अपाचे पर सवार थे, लेकिन भागते समय उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई।

यह भी पढ़ेंः सैनिकों के राहत कोष में सेंधमारी करने वाले का 'खेल' पकड़ा बैंक अफसरों ने, वायरल मैसेज पर किया लोगों को आगाह

जिसके बाद बदमाशों ने सड़क चलते एक युवक के सिर पर पिस्टल की बट मारकर उसकी बाइक लूट ली और अपनी बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद बदहवास महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। जानकारी के बाद आनन-फानन में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी रामअर्ज, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मैनेजर सचिन ने बताया कि बदमाश करीब तीन करोड़ का सोना लूटकर ले गए। उधर, घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग