26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदमाशों ने मेकअप आर्टिस्ट से पहले बनवाया सरदार का हुलिया, फिर यूपी के इस शहर की सबसे बड़ी लूट को दिया अंजाम, देखें वीडियो

पांच करोड़ रुपये के सोने की लूट में पुलिस ने अन्य तीन बदमाशों को दबोचा, तीनों 50-50 हजार के इनामी बदमाश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Mar 2019, 4:06 PM IST

meerut

बदमाशों ने मेकअप आर्टिस्ट से पहले बनवाया सरदार का हुलिया, फिर यूपी के इस शहर की सबसे बड़ी लूट को दिया अंजाम

मेरठ। मेरठ में पांच करोड़ के सोने की लूट जिले के इतिहास में पहली इतनी बड़ी लूट है। इस लूट को करने से पहले बदमाशों ने पूरा होमवर्क किया था। बदमाशों ने मेकअप आर्टिस्ट की मदद से सरदार का भेष बनाया था। खुलासा शनिवार को हुआ जब इस बड़ी लूट के फरार अन्य आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। बताते चलें कि पांच करोड़ की सोना लूट में फरार चल रहे 50-50 हजार के तीन इनामी बदमाशों को एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ेंः सीआरपीएफ के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी, जांच के आदेश

पकड़े गए बदमाशों के पास से 2.893 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। बरामद हुआ सोना बदमाश आपस में बांटने की फिराक में थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पकडे़ गए बदमाशों में एक होटल मालिक भी शामिल है, जिसके यहां बैठकर लूट की प्लानिंग बनी थी। होटल मालिक ने खासतौर पर मेकअप आर्टिस्ट को बुलवाया था, जिसने दो बदमाशों का 'सरदार' का हुलिया बनवाया था। बदमाश इसी हुलिए में लूटपाट करने के लिए गए थे। बताते चलें कि बीती 21 फरवरी को बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दो बदमाशों ने करीब पांच करोड़ रुपये का सोना लूट लिया था। यह घटना मेरठ के इतिहास में सबसे बड़ी थी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। लूट का सुराग पुलिस को उस बैग से चला जिसमें जीपीआरएस लगा हुआ था और बदमाश उसका इस्तेमाल लूट के माल ले जाने में कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें मुख्य आरोपी सुशील, भगत सिंह और दीपक कुमार है। तीन बदमाशों को एसटीएफ व लालकुर्ती पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः फौजी की पत्नी से लड़ी 'पंडित जी' की आंख तो कर बैठे ये खौफनाक काम, देखें वीडियाे

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार वर्मा और एसएसपी नितिन तिवारी ने इस गुडवर्क की जानकारी दी। एडीजी के अनुसार सोना लूट में हेमंत कुमार निवासी भीमसिंह नगर कंकरखेड़ा, वरुण उर्फ तरुण निवासी याकूतपुर मवी निवाड़ी और विशाल कौशिक निवासी कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया है। तीनों से कुल 2 किलो 893 ग्राम सोना बरामद किया गया है। एडीजी के अनुसार इस लूटकांड में अब तक सभी बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। लूटा गया अधिकांश माल बरामद हो चुका है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग