25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद करेंगे ये बड़ा काम

पुलिस की निगरानी में रहेंगे, एक दरोगा आैर दो कांस्टेबल हैं साथ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Mar 2019, 4:11 PM IST

meerut

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अस्पताल डिस्चार्ज होने के बाद करेंगे ये बड़ा काम

मेरठ। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को गुरुवार को मेरठ के आनंद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि वे अभी भी पुलिस की निगरानी में हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि वह हर हाल में आगामी 15 मार्च को दिल्ली में हुंकार रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद नरेन्द्र मोदी को हराना है। बता दें कि सहारनपुर से हुंकार रैली निकालने के बाद जब भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर देवबंद पहुंचे तो उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस दौरान उनकी तबियत खराब होने पर मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका की भीम आर्मी प्रमुख से मुलाकात के बाद बसपाइयों में बढ़ी बेचैनी, मायावती ले सकती हैं बड़ा फैसला, देखें वीडियो

अस्पताल में भी चंद्रशेखर पुलिस की निगरानी में थे। बुधवार को चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मेरठ पहुंची। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर और वेस्ट यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गुरूवार को दोपहर दो बजे मेरठ के आनंद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। जिस समय उनकेा डिस्चार्ज किया गया उनके साथ एक दरोगा और दो कांस्टेबल भी थे। भीम आर्मी के डिस्चार्ज की खबर जैसे ही मेरठ में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को लगी वे अस्पताल की ओर दौड़े तब तक चंद्रशेखर अस्पताल से जा चुके थे। चंद्रशेखर ने अस्पताल से फेसबुक लाइव कर कहा था कि वे हर हाल में आगामी 15 मार्च को दिल्ली में हुंकार रैली करेंगे। इसके लिए अगर पुलिस-प्रशासन से भी टकराना पड़े तो वे इसको भी करेंगे।

यह भी पढ़ेंः मायावती के खास रहे बसपा के इस पूर्व सांसद को मिल सकती है कांग्रेस में जगह, बदल जाएंगे समीकरण

चंद्रशेखर ने कहा था कि उनका मकसद नरेन्द्र मोदी को रोकना है। इसके लिए अगर महागठबंधन कहे तो वे बनारस से भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वे किसी भी हाल में मोदी को चुनाव में हराना चाहते हैं। मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि मेरठ से चंद्रशेखर जा चुके हैं। फिलहाल वे पुलिस की निगरानी में भेजे गए हैं। दिल्ली में 15 मार्च को प्रस्तावित भीम आर्मी की रैली के लिए मेरठ से भी कार्यकर्ताओं का एक दल दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग