25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को चकमा देकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गायब, दिल्ली में करेंगे हुंकार रैली

पिछले तीन दिन में राजनीतिक गलियारे में गर्माहट पैदा कर चुके हैं चंद्रशेखर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Mar 2019, 9:25 AM IST

meerut

पुलिस को चकमा देकर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर गायब, आज दिल्ली में करेंगे हुंकार रैली

मेरठ। मेरठ के आनंद अस्पताल में तीन दिन से भर्ती भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को गुरुवार को छुट्टी दिए जाने के बाद वह गाजियाबाद सीमा से अचानक गायब हो गए हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद यहां से एंबुलेंस में पुलिस की निगरानी में उन्हें एम्स के लिए भेजा गया था, लेकिन नौचंदी पुलिस ने जब मेरठ की सीमा पर छोड़ा तो उसके बाद से चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए हैं। भीम आर्मी के पदाधिकारियों का दावा है कि चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं आैर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में होने वाली हुंकार में वह शामिल होंगे। इसमें हजारों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ताआें के शामिल होने का दावा किया गया है।

यह भी पढ़ेंः भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद करेंगे ये बड़ा काम

एंबुलेंस छोड़कर निजी वाहन में बैठे

आनंद अस्पताल से छुट्टी मिलने आैर एम्स में इलाज कराने को लेकर यहां से भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर एंबुलेंस में अपने समर्थकों के साथ दिल्ली एम्स के लिए रवाना हुए। उनके साथ नौचंदी पुलिस भी थी। बीच रास्ते में ही समर्थकों ने चंद्रशेखर को एंबुलेंस की बजाय निजी वाहन में बिठा लिया। नौचंदी पुलिस ने मेरठ की सीमा पर छोड़कर वापस लौट आयी। उसके बाद से चंद्रशेखर अपने समर्थकों के साथ वहां से गायब हो गए। भीम आर्मी के उपाध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल का दावा है कि चंद्रशेखर दिल्ली में पहुंच गए हैं। उन्होंने दावा किया कि वह शुक्रवार को जंतर-मंतर पर होने वाली हुंकार रैली में शामिल होंगे। यह रैली बेहद सफल होने जा रही है।

यह भी पढ़ेंः प्रियंका की भीम आर्मी प्रमुख से मुलाकात के बाद बसपाइयों में बढ़ी बेचैनी, मायावती ले सकती हैं बड़ा फैसला, देखें वीडियो

राजनीतिक गलियारों में गर्माहट

देवबंद से दिल्ली तक पैदल यात्रा करके जंतर-मंतर पर हुंकार रैली करने की घोषणा करने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, वेस्ट यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया आैर राजबब्बर ने अचानक चंद्रशेखर से मुलाकात करके सियासी गलियारों में गर्माहट पैदा कर दी थी। हालांकि चंद्रशेखर का कहना था कि वह सपा-बसपा गठबंधन के साथ हैं। इसके बाद से कर्इ राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा होने लगी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग