
मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
परतापुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार परतापुर क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी अमन कसाना को बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार को गोली मार दी। अमन कसाना भाजपा का कार्यकर्ता है।
घटना की जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और अमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में लग गई है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्दी हमलावर गिरफ्तार होंगे। अमन से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ दक्षिण विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर घायल अमन कसाना से मिलने कैपिटल हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और परिजनों को बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कराने हेतु आश्वासित किया साथ ही सोमेंद्र तोमर ने हॉस्पिटल संचालकों को पीड़ित को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए इस हेतु निर्देशित किया। सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वह पीड़ित परिवार के साथ हैं परिवार को किसी प्रकार की कोई समस्या आने नहीं दी जाएगी।
Published on:
09 Jul 2022 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
