3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut: ईद की नमाज को लेकर भाजपाइयों ने डीएम से कर दी ये मांग

खबर के खास बिंदु- डीएम से ईद की नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा देने की मांग लोगों को जानवरों के अवशेषों से फैलने वाले संक्रमण से बचाने के लिए भी हो पहल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने की डीएम अनिल ढींगरा से मुलाकात

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Aug 04, 2019

meerut

मेरठ. ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर महानगर में तैयारियां जोरों पर हैं। ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि आगामी 12 अगस्त को देशभर में ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। शहर काजी जैनुराशिद्दीन भी इसकी तैयारियों को लेकर हाल ही में जिलाधिकारी से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने ईद-उल-अजहा पर साफ-सफाई और बिजली, पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की मांग की थी। अब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम अनिल ढींगरा से मिलकर ईद की नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- पति ने कहा- लड़का नहीं पैदा कर सकती, इसलिए दे रहा हूं तलाक, तलाक, तलाक

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नासिर सैफी ने जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद बताया कि ईद-उल-अजहा का पर्व इस बार भी बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां कराया जाना आवश्यक है। ईद से पहले मुस्लिम बस्तियों में पसरी गंदगी को अभी से साफ कराया जाए। मुस्लिम क्षेत्रों में जो गलियां, सड़कें टूटी हुई हैं उनको तत्काल बनवाया जाए। मुस्लिम बस्तियों में अधिकांश जगहों पर अंधेरा छाया हुआ है। वहां की स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, उन लाइटों का ठीक कराने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- तीसरी पत्नी के चक्कर में दूसरी को घर से निकाला, पहली पत्नी चली गयी पाकिस्तान

उन्होंने कहा कि जहां-जहां ईद-उल-अजहा की नमाज होती है। वहां पर पुलिस की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। ईद के दिन जानवरों के अवशेषों को उठाने के लिए विशेष व्यवस्था की जानी चाहिए। जानवरों के अवशेषों से संक्रमण फैलता है और बीमारी का खतरा बना रहता है। ईद के दिन कोई बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। इस पर डीएम अनिल ढींगरा ने भाजपाइयों को आश्वासन देते हुए कहा कि वे नगर निगम और संबंधित विभाग को ईद से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के लिए कहेंगे।

यह भी पढ़ें- हजारों जवानों की तैनाती पर वीएचपी की फायरब्रांड नेत्री का बड़ा खुलासा, बोलीं- ये होने वाला है कश्मीर में

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader