मेरठ. जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा रोके जाने और हजारों जवानों की तैनाती को लेकर देशभर में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। बताया जा रहा है कि सरकार ने यह आदेश घाटी में आतंकवादी हमले के खतरे को लेकर जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष के नेता सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं सरकार के इस आदेश के बाद तमाम तरह की अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है। इसको लेकर बेबाक बयानों को लेकर मीडिया में चर्चा में रहने वाली वीएचपी की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने कहा है कि हिंदुस्तान में कुछ बड़ा होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह 15 अगस्त को कश्मीर में झंडा फहराने की तैयारी है। उक्त बातें साध्वी प्राची ने मेरठ रेलवे स्टेशन पर लखनऊ जाते समय पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।