
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने गोला गोकर्णनाथ की जीत पर कही ये बड़ी बात
BJP state president In Meerut आने वाले नगर निकाय चुनाव 2022 की तैयारियों के मददेनजर इस समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी उप्र के दौरे पर हैं। मेरठ मंडल में आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का दूसरा दिन था। इससे पहले कल भूपेंद्र चौधरी रालोद के गढ़ बागपत में निकाय चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। आज इसी के मददेनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मेरठ पहुंचे। मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में गोला गोकर्णनाथ सीट पर भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में मिली जीत जनता का प्यार है। भाजपा को मिले वोट यह बताने के लिए काफी हैं कि भाजपा पर जनता का विश्वास दिनों—दिन मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। मेरठ और अलीगढ़ में मेयर की सीट इस बार भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को भाजपा जीतने का काम करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिना अवकाश के काम करते हैं। अखिलेश मायावती ने ट्विटर वार करके उपचुनाव में हार पर खीर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने संवैधानिक और प्रशासनिक व्यवस्था को दोष देने का काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा अधिकांश नगर पालिका और नगर पंचायत जीतने का काम करेगी। अब केंद्र से लेकर वार्ड तक में भाजपा की सरकार रहेगी।
Updated on:
06 Nov 2022 07:30 pm
Published on:
06 Nov 2022 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
