
Meerut News: महिला पहलवानों के समर्थन में भाकियू ने घेरा डीएम ऑफिस, सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग
Bku protest in Meerut मेरठ में दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने वाली महिला पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने आज डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन की तरफ से आज प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता डीएम ऑफिस पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन एवम संयुक्त किसान मोर्चे के आहवान पर जिला मेरठ की भाकियू इकाई ने जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी की अगुवाई में कमिश्नरी पार्क पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। देश के गौरव पहलवानों एवम बेटियों के लिए न्याय की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि ज्ञापन सौंपने के बाद भाकियू कार्यकर्ता शोरम में खाप मुख्यालय पर जाएंगे। जहां पर महापंचायत में हिस्सा लेंगे। डीएम ऑफिस पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और महिला पहलवानों का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष अनुराज चौधरी ने कहा कि आज देश की बेटियां न्याय के लिए भटक रही हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आज महिला पहलवान अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने को तैयार है। लेकिन केंद्र सरकार देश की बेटियों की मांग को अनसुना कर रही है। कहां गए देश के प्रधानमंत्री जो बेटियों के लिए मंच से बड़ी—बड़ी बातें करते थे।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से महिला पहलवानों को पांच दिन का समय दिया गया था। इसे लेकर आज मुजफरनगर के सोरम में खाप की पंचायत भी है। पंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान प्रदेश महासचिव सतबीर सिंह, नरेश मवाना, विनेश छुर, देशपाल, बबलू, सुभाष सभासद, रांबोस, वीरपाल,गजेंद्र, नीरज आदि मौजूद रहे।
Published on:
01 Jun 2023 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
