मेरठ। जनपद में शुक्रवार दोपहर को एक बिल्डर के आॅफिस से 25 करोड़ रुपये की पुरानी करंसी पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी करंसी को बदलने के लिए यहां डील हो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारकर वहां से करंसी बरामद की ली। वहां से पुलिस ने चार लोगों को गिफ्तार भी किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, इससे यह साबित होता है कि अब भी पुरानी करंसी को बदलने का खेल चल रहा है। नोटबंदी के बाद यह मेरठ पुलिस की सबसे बड़ी रिकवरी बताई जा रही है।