क्या है मामला
दरअसल, मामला मुरादाबाद के थाना नागफनी इलाके का है, जहां रहने वाली एक नव विवाहिता को दहेज़ मांगे जाने का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। जानकारी के मुताबिक, इसी साल जुलाई में मुरादाबाद के ही रहने वाले युवक से उसका निकाह हुआ था, जिसके बाद पीड़ित युवती के परिवार से दहेज के नाम पर एक कार और 10 लाख रुपये की मांग की गई, जिसका विरोध करने पर आरोपी शौहर ने नवंबर 2017 में तलाक देकर पीड़िता को घर से निकाल दिया। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन दर्ज मुकदमे में पीड़िता की ओर तीन तलाक का जिक्र तक नहीं किया गया। अब पीड़िता अपने मायके में रह रही है और इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।