7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Kanwar Yatra: 10 लाख की कांवड़ में खाटू श्याम होंगे विराजमान, 250 कांवडियों के साथ हरिद्वार से लाएंगे गंगाजल; देखें वीडियो

Kanwar yatra 2023: 10 लाख की कांवड़ में भगवान खाटू श्याम विराजमान होकर, 250 कांवडियों के जत्थे के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर आएंगे। हरिद्वार से गंगाजल लाकर खाटू श्याम औघड़नाथ मंदिर में शिव को अर्पण करेंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 04, 2023

Kanwar Yatra: 210 लाख की कांवड़ में खाटू श्याम होंगे विराजमान, 250 कांवडियों के साथ हरिद्वार से लाएंगे गंगाजल; देखें वीडियो

10 लाख की कांवड़ में खाटू श्याम होंगे विराजमान

Kanwar yatra 2023: मेरठ में कांवड़ियों के जत्थे अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वैसे तो हर साल ही रंग बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों की कांवड़ में शिव भक्त गंगा लाकर शिव को समर्पित करते हैं। लेकिन इस बार कई कांवड़ बहुत खास बनाई गई हैं। इन्हीं में से एक है खाटू श्याम की कांवड़। खाटू श्याम की ये कांवड़ मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में बनाई जा रही है। कांवड़ को बनाने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आया है। हरिद्वार से मेरठ कांवड़ लाने में पूरा खर्च करीब 10 लाख रुपए का आएगा। कांवड़ अभिषेक अग्रवाल की देखरेख में तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में सभी भोले मिलकर इस बार खाटू श्याम की कांवड़ तैयार कर रहे हैं। इस कांवड़ का वजन करीब 150 किलोग्राम होगा। लालकुर्ती से पूरी युवा टीम नकुल के साथ कांवड़ बनाने में लगे हुए हैं।

कलयुग के देवता खाटू श्याम लाएंगे गंगाजल
उन्होंने बताया कि कलयुग के देवता खाटू श्याम हैं। हम पर खाटू श्याम की कृपा है। हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा। बाबा का पूरा सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम कांवड़ में विराजमान होंगे और हरिद्वार से गंगा जल लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ मुजफ्फरनगर और अन्य जनपदों के युवाओं का भी सहयोग रहता है। हमारी कांवड़ पिछले 10 साल से नंबर वन आ रही है।

इस बार भी बाबा खाटू श्याम की कृपा से हमारी कांवड़ पहला पुरस्कार जीतेगी। उन्होंने बताया कि शासन और प्रशासन के नियमों के अनुसार ही कांवड़ लाई जाएगी। किसी प्रकार की कोई अराजकता या असहयोग कांवड़ मार्ग में नहीं किया जाएगा। हम सभी शिवभक्त कांवड़िये अपनी पूरी टीम के साथ लोगों की मदद करते हुए हरिद्वार से मेरठ खाटू श्याम की कांवड़ लेकर पहुंचेगे। उन्होंने बताया कि पूरी कांवड़ को हरिद्वार से मेरठ तक लाने में 8 से 10 लाख रुपए का खर्च आता है। जिसमें सभी लोग मिलकर सहयोग करते हैं। पिछले 10 साल से लगातार हर साल कांवड़ ला रहे हैं।