1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मायावती के जन्‍मदिन की तैयारियां शुरू, बसपा नेताओं काे मिला यह टारगेट

15 जनवरी को है बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन, प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर केक काटकर लिया जाएगा संकल्‍प

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Dec 22, 2017

mayawati

मेरठ। बसपा ने अपनी प्रमुख मायावती के 15 जनवरी को होने वाले जन्मदिन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आदेश भी मिल गए हैं। इसके साथ ही सबको टारगेट भी दिए गए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी आरए मितल ने बताया कि मायावती के जन्मदिन पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को केक काटकर 2019 का संकल्प लेने के लिए कहा गया है।

अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन के बहाने भाजपा चलेगी यह चाल

2019 की तैयारी

उधर, बसपा के जिलाध्यक्ष मोहित कुमार का कहना है कि बहन जी के जन्मदिन के बहाने निकाय चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं में 2019 के लिए जोश बरकरार रखना है। साथ ही आम जनता को अधिक से अधिक बसपा से जोड़ना भी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने तय किया है कि बहनजी के जन्मदिन पर हर जिला मुख्यालय पर बड़ा आयोजन हो। उसमें सभी विधानसभा क्षेत्र से कम से कम पांच-पांच हजार कार्यकर्ता शामिल हों। ऐसे में हर जिले में 25 से 35 हजार तक कार्यकर्ता एकजुट हो जाएंगे। बहन जी के स्तर पर भी कहा गया है कि बूथ पर मजबूत टीम को तैयार किया जाए। आदेश हैं क‍ि बसपा से युवाओं को जोड़ने का काम अच्छी तरीके से पदाधिकारी करें।

सड़क पर हॉर्न बजाने वालों को ये सेलिब्रेटी देंगे अनोखी सजा

मुस्लिम, पिछड़ों व अति पिछड़ों पर रहेगा खास ध्‍यान

वहीं, बसपा नेत्री और नई मेयर सुनीता वर्मा ने कहा कि बहन जी के जन्मदिन में दलितों के साथ सर्वसमाज की भागीदारी का ख्याल रखा जाएगा। खासकर मुस्लिम, पिछड़े और अति पिछड़ों का खास ध्यान रहेगा। भाईचारा कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी-अपनी जातियों के कार्यकर्ताओं और नए लोगों को लेकर जन्मदिन के मौके पर पहुंचें। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के नोएडा पहुंचने से पहले शुरू हुई अनोखी वॉर

रालोद ने भी की तैयारी

उधर, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने भी अपने खिसके जनाधार को हासिल करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम को फिर से भुनाना शुरू कर दिया है। चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन 23 दिसंबर को है। भाजपा इस दिन कई आयोजन कर रोलादके जनाधार में सेंध लगाने की तैयारी में जुटी है। सीएम योगी खुद 23 को बागपत के रमाला में एक आयोजन में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि अब रालोद प्रमुख अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने तय किया है कि हर जिला, तहसील और गांव स्तर पर बड़े चौधरी का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। रालोद नेता राजकुमार सांगवान ने बताया कि चौधरी साहब के जन्मदिन पर किसानों, गरीबी, मजदूरों और शोषितों के लिए उनके किए कामों की जानकारी दी जाएगी। रालोद के जिलाध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि बड़े चौधरी के करीबी रहे बुजुर्गों का उनके जन्मदिन पर सम्मान किया जाए।

Story Loader