
मेरठ. अयोध्या में श्रीराम भूमि पूजन की शुरुआत के साथ ही मेरठ में भी जश्न का माहौल नजर आया। ढोल की थाप पर रामभक्त झूमते दिखाई दिए। जगह-जगह ध्वज पताकाएं लहराई गई। वहीं, हिन्दू संगठनों के कार्यालय में आतिशबाजी की जा रही है। मंदिरों और घरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही सुंदरकांड और रामचरित मानस का पाठ शुरू हो चुका है।
हिन्दू महासभा के कार्यालय में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम चल रहा है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कार्यालय में सुबह से ही हवन कार्यक्रम की शुरुआत कर दी थी। इसके बाद कार्यालय मे ढोल बजाया गया। राम के 1008 नामों का जाप किया गया। इसके साथ ही राम मंदिर में बलिदान हुए शहीदों को भी याद किया गया।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान देखने की लालसा सैकड़ों वर्षों से रामभक्तों से दिलों में समाई है। लंबी लड़ाई के बाद शुभ घड़ी आई तो रामलाल के भक्त उत्साहित हैं। बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर सुबह से ही मेरठवासी उत्साहित नजर आए। ऐतिहासिक दिन मेरठ में फिर दीवाली मनाई गई। हालांकि मंदिरों के कपाट बंद हैं, लेकिन मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जगह-जगह अखंड रामचरित मानस का पाठ शुरू हो चुका है। घर से लेकर सड़क तक दीप जलाने की तैयारी हो रही है। दीपोत्सव में भागीदार बनने को हर मेरठवासी उत्साहित हैं। शाम को अद्भुत होगा दृश्य, समूचे मेरठ मंडल में आज भादों में दिवाली मनाई जाएगी।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान देखने की लालसा सैकड़ों वर्षों से रामभक्तों से दिलों में समाई है। लंबी लड़ाई के बाद शुभ घड़ी आई, तो रामलाल के भक्त उत्साहित हैं। बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर मेरठवासी काफी उत्साहित हैं। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
सांसद ने घर पर किया सुंदर कांड का पाठ
भाजपा सांसद राजेन्द्र सिंह ने अपने परिवार के साथ सुंदर कांड का पाठ किया। सांसद ने घर पर ही विधिविधान से पाठ किया। इस दौरान किसी प्रकार के आयोजन से उन्होंने दूरी बनाई।
Published on:
05 Aug 2020 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
