26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब महिला Vice Chancellor खुद ई-रिक्शा चलाकर पहुंचीं अपने दफ्तर, छोड़ दी सरकारी गाड़ी, जानिए क्या थी वजह

सीसीएसयू की महिला कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला खुद ई-रिक्शा चलाकर अपने दफ्तर पहुंची। उनको ई-रिक्शा चलाता देख हर कोई हैरान हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jan 05, 2023

महिला कुलपति ई-रिक्शा चलाकर पहुंचीं अपने दफ्तर, हर कोई हुआ हैरान

चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में ई-रिक्शा चलाकर उद्धाटन करतीं वीसी प्रोफेसर संगीता शुक्ला

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला ई-रिक्शा चलाकर चर्चा में आ गई हैं। वीसी के ई-रिक्शा चलाने से हर कोई हैरान हैं। चौधरी चरण सिंह की कमान संभालने के बाद कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला व्यवस्था सुधारने और छात्रों की सुविधाओं के लिए नए प्रयोग करती रहती हैं।


यह भी पढ़ें : 17524 हीरे, 113 नीलम और 373 ग्राम सोने से बनाई घड़ी, दुनिया की सबसे अनोखी अंगूठी बनाने पर मिल चुका है इनाम


अब उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में ई-रिक्शा की व्यवस्था कराई है। विवि परिसर में ई—रिक्शा की सुविधा छात्राओं,महिलाओं और विकलांग लोगों के लिए रहेगी। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में महिलाओं और छात्राओं को विश्वविद्यालय में कोई काम है और उनके पास वाहन नहीं है तो अब उनको पैदल चलने की जरूरत नहीं है। अब उनको विश्वविद्यालय परिसर के भीतर विश्वविद्यालय की ई-रिक्शा पहुंचाएगी।


यह भी पढ़ें : घर वापस आ जाओ, निकाह करा देंगे; यह कहकर फरार कपल को घर बुलाया, फिर कोल्डड्रिंक में दे दिया जहर

विश्वविद्यालय ने महिलाओं, छात्राओं और असहाय लोगों के अलावा विकलांग के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था की है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 संगीता शुक्ला ने खुद ई-रिक्शा चलाकर इस सुविधा का शुभारंभ किया। विवि परिसर में ये ई-रिक्शा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय के गेट पर मिलेगी।