
मृतक युवक का फाइल फोटो
थाना मवाना क्षेत्र के कस्बे में एक युवती को लेकर फरार हुए युवक को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। युवक के भाई ने उसकी प्रेमिका के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इलाज के दौरान मौत
आरोप है कि युवती के परिजनों ने फरार प्रेमी युगल को समझौते का आश्वासन देकर घर बुला लिया। युवती के परिजनों ने युवक को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मोहल्ले की युवती के साथ प्रेम प्रसंग
मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह में रहने वाले शाकिब का प्रेम प्रसंग उसकी मोहल्ले की युवती के साथ चल रहा था। 2 दिन पहले शाकिब युवती को लेकर फरार हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक शाकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
निकाह का झांसा देकर बुलाया
शाकिब के भाई मोहसिन का आरोप है कि उसके भाई शाकिब और युवती को निकाह का झांसा देकर परिजनों ने घर बुला लिया। इसके बाद युवती घर चली गई। उसका भाई अपने घर आ गया था।
युवती के परिजनों ने बहाने से शाकिब को बुलाया। इसके बाद कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया। इसके बाद फरार हो गए। हालत बिगड़ने पर शाकिब ने परिवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मवाना इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, प्रकरण की जांच की जाएगी।
Updated on:
5 Jan 2023, 2:58 PM IST
Published on:
5 Jan 2023, 2:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.