25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: योगी को चुनाव से पहले फिर याद आए बजरंगबली

मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव सिसौली में हुर्इ मुख्यमंत्री की जनसभा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को जिताने की अपील की वेस्ट यूपी से हरा वायरस पूरी तरह खत्म करने को कहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 10 Apr 2019, 9:30 AM IST

meerut

सीएम योगी ने कहा- भ्रष्टाचार, अराजकता आैर अपराधियाें को संरक्षण देने वाला है ये गठबंधन, इससे बचें

मेरठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के किठौर के गांव सिसौली में आयोजित जनसभा में बजरंगबली का जिक्र करके सभी को हैरत में डाल दिया। सीएम ने वेस्ट यूपी में अपनी सभी सभाआें में एेसी बात नहीं की थी, जैसी वह प्रचार के आखिरी दिन कह गए। सीएम योगी ने कहा कि उनके पास अली है तो हमारे पास बजरंगबली हैं। इसके साथ ही जनसभा में जय श्रीराम आैर भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। पहले चरण के मतदान से ठीक पहले सीएम योगी को बजरंगबली का याद आना वोटों के ध्रुवीकरण का बड़ा कार्ड खेलना माना जा रहा है। साथ ही उन्होंने वेस्ट यूपी से हरा वायरस पूरी तरह खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब लोक सभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन करने गए थे, तो उनके आसपास न तो तिरंगा था आैर न ही कांग्रेस का झंडा, उनके पास हरे रंग में चांद सितारे वाला झंडा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जब अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया था तो उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस के हाथ देशद्रोहियों के पास हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वेस्ट यूपी में इस हरे वायरस को खत्म कर दो आैर देश में मोदी की सरकार बनावाआे ताकि देश आैर प्रदेश को सुरक्षित किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम महिलाओं ने की भाजपा को वोट देने की अपील, मोदी काे लेकर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

डा. बीआर अंबेडकर पर बोले योगी

सिसौली सभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गठबंधन में शामिल सपा-बसपा डा. बीआर अंबेडकर की नीतियों पर चलने की बात तो करते हैं, लेकिन मायावती सहारनपुर सभा में एेसे बयान देती है, जिनसे दलितों का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय जब दलित नेता जोगेंद्र नाथ मंडल ने देश के विभाजन की बात कही थी, जबकि संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर इसके पक्षधर नहीं थे। पाकिस्तान बनने के बाद जोगेंद्र नाथ मंडल वहां के कानून मंत्री बने, लेकिन वहां हरे वायरस ने अपना किया आैर भारतीयों के अपमान के कारण उन्हें वहां से भारत में लौटकर 18 साल गुमनामी में अपना जीवन बिताना पड़ा था। इसलिए इस 'हरे वायरस' को यहां पनपने न दें आैर उन्होंने देश आैर वेस्ट यूपी से इसे खत्म करने की अपील की।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: कांग्रेस ने वेस्ट यूपी में हार्इकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर कही ये बड़ी बात

चुनाव के इस गठबंधन से बचें

गठबंधन पर कड़े प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चुनाव से पहले जो गठबंधन बना है, वह भ्रष्टाचार का गठबंधन है। प्रदेश में अपराधियों को संरक्षण देने वाला आैर अराजकता फैलाने वाला गठबंधन है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद एक संकल्प लिया था कि प्रदेश में अपराधियों को नहीं रहने देंगे। इसके लिए जीरो टाॅलरेंस पर काम किया गया। सीएम योगी ने कहा कि आज अपराधी या तो जेल के अंदर हैं या फिर 'राम नाम सत्य है' की यात्रा पर निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन में शामिल सपा आैर बसपा की पिछली सरकारें आप लोग देख चुके हैं, जो अपराधी थे वे सत्ता का संचालन कर रहे थे। प्रदेश के लोगों को सुरक्षा देने के नाम पर सपा-बसपा की सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि यूपी में यदि हमारी सरकार लोगों को सुरक्षा दे रही है तो पूरे देश को नरेंद्र मोदी सुरक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट के भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रववाल को वोट करें ताकि नरेंद्र मोदी को जिताया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग