26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi Weather: होली पर इन जिलों में चलेगी ठंडी हवाएं, पहाड़ों की बारिश का मौसम पर पड़ा असर

पहाड़ों पर बारिश से पश्चिम यूपी के मैदानी भागों में मौसम बदल गया है। इसके चलते ठंडी हवाओं से तापमान में कमी आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 6 Mar 2023, 9:39 AM IST

Holi Weather: होली पर इन जिलों में चलेगी ठंडी हवाएं, पहाड़ों की बारिश का  मौसम पर पड़ा असर

आज सुबह मेरठ में ठंडी हवाओं से गिरा तापमान।

मौसमी में उतार चढ़ाव बना हुआ है। होली पर तापमान 40 डिग्री तक जाने की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी। लेकिन उससे पहले पहाड़ों पर हुई बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम बदल गया है। अब होली पर मौसम मिलाजुला रहने की संभावना है।


यह भी पढ़ें : होलिका दहन चंदे को लेकर मेरठ में संप्रदायिक बवाल, पथराव और बोतलें चली

मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अरब सागर से चली हवाओं से मौसम में नमी आई है। इससे गर्माहट थोड़ी कम हुई है। जबकि वायु प्रदूषण अपेक्षाकृत कुछ बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार कभी अगले कुछ दिन ऐसा माहौल बना रहेगा।


यह भी पढ़ें : Holi 2023: सपने में दिखे होली खेलना या रंग गुलाल तो जाने इसका जीवन में मतलब


रविवार को दिन भर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 14.2 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 40 से 75 प्रतिशत है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ और यूपी के एनसीआर जिलों में आज सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले एक सप्ताह के दौरान दिन का तापमान 32 से 33 डिग्री तक रहेगा। जबकि न्यूनतम 14 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग