26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के फायर ब्रांड नेता के इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव, विधायक की चेतावनी से पुलिस के उड़े होश

सरधना में सांप्रदायिक तनाव, भाजपा के फायर ब्रांड विधायक ने दी चेतावनी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 Nov 2018, 8:06 PM IST

Communal tention

भाजपा के फायर ब्रांड नेता के इलाके में फैला सांप्रदायिक तनाव, विधायक की चेतावनी से पुलिस के उड़े होश

मेरठ. भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम का चुनावी क्षेत्र सरधना एक माह में तीसरी बार सांप्रदायिक तनाव की चपेट में आ गया है। इस बार फिर से भाजपा के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम ने मेरठ पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दे डाली है। ताजा मामला एक विशेष संप्रदाय के युवकों द्वारा नाम पूछकर मारपीट करने का है। इसमें सरधना के ईकड़ी रोड पर दूसरे समुदाय के युवकों ने धर्म पूछकर अन्य समुदाय केदो युवकों की नाम पूछने के बाद जबरदस्त पिटााई कर दी। पिटाई से दोनों युवकों को गंभीर चोटे आई हैं। मामला दो सांप्रदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव फैल गया है। मारपीट करने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर इलाके के विधायक संगीत सोम सेना के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और जमकर हंगामा कर दिया। वहीं, विधायक संगीत सोम ने भी कार्रवाई न होने पर थाने में ही धरना देने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के इस कदम के बाद UP कांग्रेस में आई नई जान तो सड़क पर उतरकर नेताओं ने किया यह काम

मोहल्ला अमन कालोनी निवासी दो युवक मेरठ रोड स्थित अपने दोस्त के घर जा रहे थे। इस दौरान वह ईकड़ी रोड पर पहुंचाे तो कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के इन युवकों के हाथ में धारदार हथियार थे और युवकों ने इन दोनों युवकों के धर्म पूछने के बाद उन पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, उनसे मोबाइल और एक हजार रुपये भी छीन लिए। अपनी जान बचाने के लिए दोनों युवकों ने शोर मचा दिया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए इस दिग्गज ने अभी से शुरू कर दिया यह काम

मामला दो समुदाय के बीच होने से तनाव पैदा हो गया। वहीं, सांप्रदायिक विवाद की सूचना पर इंस्पेक्टर सरधना प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मौके पर संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक के साथ अन्य कार्यकर्ता भी पीड़ित युवकों को लेकर थाने पहुंच गए। इन लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। वहीं, विधायक संगीत सोम ने भी थाने में फोन कर इस्पेक्टर को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी पकडे़ नहीं गए तो वे थाने में धरना देंगे और खुद ही आरोपियों को पकड़कर सजा दिलवाएंगे। वहीं, इस पूरे मामले पर एसओ सरधना प्रशांत कपिल ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम को लगाया दिया गया है। जल्द ही आरेापी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग