10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ
छठ पूजा को लेकर मेरठ के घाट तैयार, देखें वीडियो
Play video

छठ पूजा को लेकर मेरठ के घाट तैयार, देखें वीडियो

गगोल सरोवर आैर रैम डिवीजन पार्क में सफार्इ का कार्य सम्पन्न

Google source verification

मेरठ। लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान रविवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर मेरठ में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेरठ के प्रमुख घाटों जैसे गगोल तीर्थ सरोवर और रैम डिवीजन पार्क के किनारे बने तालाब में भी साफ-सफाई का काम शुरू हो गया। गगोल तीर्थ में मेरठ से बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ सूर्य भगवान को अर्ध्य देने के लिए जाती है। इसी कारण गगोल में तालाब के चारों ओर साफ-सफाई के साथ ही पानी को भी साफ करवाया गया है। घाट पर अभी भी सफाई अभियान चल रहा है। घाटों को नए सिरे से छठ माता की पूजा के लिए सजाया जा रहा है। इसी तरह आर्मी रैम डिवीजन पार्क के पास बने तालाब की भी साफ-सफाई की जा रही है। यहां पर सफाई का काम आर्मी खुद कर रही है। लोगों को पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इसका पूरा ध्यान आर्मी की ओर से रखा जाएगा। घाटों को सोमवार को साफ-सफाई के बाद अंतिम रूप दिया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान में विधि के अनुसार सभी पूजा सामाग्री आवश्यक मानी जाती है। नहाय-खाय के दौरान चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी खायी जाती है। साथ ही लोग खरना की तैयारी भी शुरू कर देते हैं। खरना सोमवार को है। इस दिन गुड़ और चावल की विशेष खीर बनाई जाती है। व्रती के खाने के बाद इसे लोगों में प्रसाद के रूप में बांटते हैं। इस पर्व में छठ व्रती पूरी पवित्रता का ख्याल रखते हैं। नहाय-खाय के अनुष्ठान को लेकर छठ व्रतियों ने तैयारी को अंतिम रूप दिया। पर्व को लेकर घरों से लेकर बाजार तक रौनक बढ़ गई है।