scriptइस बड़े अस्पताल के कर्मी ने बुजुर्ग के साथ किया रेप, देखें वीडियो | compounder raped with 60 year old lady patient in hospital in meerut | Patrika News
मेरठ

इस बड़े अस्पताल के कर्मी ने बुजुर्ग के साथ किया रेप, देखें वीडियो

अस्पताल के कपाउंडर ने देर रात इंजेक्शन लगाकर वारदात को दिया अंजाम

मेरठNov 20, 2018 / 02:19 pm

Nitin Sharma

news

इस बड़े अस्पताल के कर्मी ने बुजुर्ग के साथ किया रेप, देखें वीडियो

मेरठ।मेरठ के एक नामी अस्पताल में इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला के साथ अस्पताल के स्टाफ ने घिनौना काम किया।बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि नशे का इंजेक्शन देकर कंपाउंडर ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।दुष्कर्म की इस घटना को अस्पताल प्रशासन ने दबाने का काम किया। लेकिन परिजनोें ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें

बड़ी खबरः पत्‍नी हंसी तो पति ने इन साइट्स पर डाल दिए फोटो व नंबर, लोग करने लगे ऐसी डिमांड

कमर के दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हुर्इ थी बुजुर्ग

गढ़ रोड सम्राट पैलेस पर स्थित इस अस्पताल में हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सेवानिवृत्त फौजी की बुजुर्ग पत्नी को कमर में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे 13 नवंबर को अस्पताल ने अपने यहां भर्ती कर लिया। सोमवार को पीड़िता बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों को बताया कि उसके साथ रात में अस्पताल कंपाउंडर रिजवान आया। उसने रात करीब12 बजे दर्द का कहकर एक इंजेक्शन महिला बुजुर्ग को लगा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह बेहोश हो गई। वहीं उसकी नींद रात को करीब तीन बजे खुली तो उसको मामले की जानकारी हुई। महिला का आरोप है कि रिजवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद फरार हो गया।

 

पुलिस ने महिला के दर्ज किये बयान

वहीं थाना प्रभारी शशि कुमार ने महिला के बयान दर्ज किए।उसके बाद उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।वहीं घटना की जानकारी जब समाजिक संगठनों और राजनीतिक संगठनों को लगी तो वे भी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।सपा युवजन सभा के छात्रों ने अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया।वहीं अस्पताल प्रशासन और मुख्य लोग वहां से रफूचक्कर हो गए। अस्पताल के मैनेजर हेमंत शर्मा ने बताया कि उनको घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला के परिजनों ने मैनेजर के साथ मारपीट की और अस्पताल में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपित रिजवान को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अस्पताल में काम करने वाले मुख्य लोगों को अस्पताल प्रशासन ने दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है।

Home / Meerut / इस बड़े अस्पताल के कर्मी ने बुजुर्ग के साथ किया रेप, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो