
मेरठ। महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाने के मामले पर कांग्रेस ने अक्रामक रूख अपना लिया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने सत्ता और राजभवन का दुरूपयोग किया है। भाजपा सत्ता व पैसे के बल पर महाराष्ट्र में सरकार बना रही है। भाजपा ने जिस तरह से सुबह-सुबह लोकतंत्र की हत्या की है यह इतिहास में काले अक्षरों से लिखा जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सतीश शर्मा ने कहा कि शनिवार की सुबह-सुबह महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजभवन का दुरूपयोग किया है। भाजपा येक-केन किसी भी तरह से महाराष्ट्र में सत्ता हथियाना चाहती थी। इसके लिए उसने लोकतंत्र की भी हत्या कर दी। जो लोग चरित्र का उदाहरण दिया करते थे। क्या आज सिद्धांतों की हत्या नहीं हुई है, लोकतंत्र की हत्या नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा का चरित्र बदल गया, वह अपने सिद्धांतों और चरित्र से काफी हद तक नीचे गिर गई है। क्या इसमें खरीद-फरोख्त नहीं हुई है। आज सुबह-सुबह चोरों की तरह से जिस तरह से राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
यह दर्शाता है कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति में किस हद तक गिर सकती है। किस हद तक जा सकती है, यह भाजपा ने साबित कर दिया। क्या मीडिया भाजपा के नेताओं से इस सवालों का जवाब पूछ पाएंगी। आज का दिन हिन्दुस्तान के लिए काला दिवस है। जो आरोप कांग्रेस, राक्रांपा और शिव सेना पर लगाए जा रहे थे। क्या यह आरोप आज भाजपा पर नहीं लग रहे। रात के अंधेरे में भाजपा ने जिस तरह से चोरों की तरह से लोकतंत्र की हत्या की है वह घोर निंदनीय है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।
Published on:
23 Nov 2019 11:29 am
