
मेरठ। पूरे हिन्दुस्तान में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। हम पूरे प्रदेश में 400 किमी की यात्रा करेंगे। यह यात्रा पश्चिम में यह हापुड से शुरू होगी और मेरठ होते हुए बागपत पर खतम् होगी। इस यात्रा में हम आम लोगों से संपर्क, संवाद और संघर्ष का आहवान करेंगे। यह बातें कांग्रेस सेववादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे ने मेरठ पहुंचने पर कही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में चार जोन में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसी के तहत पश्चिम जोन में यह यात्रा हापुड से शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हम भाजपा सरकार की पोल जनता के सामने खोलेगे। आज सभी वर्ग बुरी तरह से भाजपा सरकार से त्रस्त हैं।
उन्होंने कहा कि वैचारिक धरातल पर हिन्दूस्तान टूट रहा है। भाजपा के एक सांसद का बयान आपको सुनने को मिला। आजादी की लड़ाई एक ड्रामा है। गांधी अंग्रेजों से मिलकर आजादी की लड़ाई का डामा कर रहे थे। भाजपा स्वतंत्रता सेनानी का अपमान कर रहे हैं। एक तरफ तो गांधी के सामने नतमस्तक होते हैं दूसरी ओर गांधी का अपमान करते हैं। हमारे नौजवानों ने माफी नहीं मांगी उन्होंने फांसी का फंदा चूमा। आज माफी मांगने वाले लोग सत्ता पर बैठे हैं। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष ने कहा कि आज विनिवेश की पालिसी ऐसी आ गई है।
भारत पैटोलियम जैसी कंपनी को भी बेचा जा रहा है। 7 हजार करोड का मुनाफा देने वाली कंपनी को महज 56 या 60 हजार करोड रूपये में बेचा जा रहा है। यह काम मोदी और अमित शाह ग्रुप बेच रही है। बजट किसी भी सरकार का विजन होता है। इनकम टैक्स का दो स्लैब सरकार करके सरकार क्या कर रही है कुछ समझ में नहीं आता। आज भी मेरठ समेत पूरे प्रदेश के गन्ना किसान पीडित हैं। व्यापारी परेशान है। छात्र परेशान है। इस दौरान पूर्व विधायक पंडित जयनरायण शर्मा, हरिकिशन बौद्ध, डा. संजीव अग्रवाल के अलावा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Published on:
18 Feb 2020 09:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
