8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रैक्टर पर बैठकर मेरठ पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कांग्रेस दिलवाएगी किसानों को उनका हक

वेस्ट में कांग्रेस की चौथी किसान महापंचायत कैली में भीड़ देख गदगद हुई प्रियंका गांधी

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Mar 07, 2021

priyankaa.jpg

ट्रैक्टर पर बैठकर मेरठ पहुंची प्रियंका गांधी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. प्रियंका गांधी का नया तंज ( हम दाे हमारे दाे ) की नीति पर काम कर रही सरकार ( दाे सरकार के लाेग और दाे उनके खबरपति दाेस्त )

प्रियंका गांधी ने गांव कैली में आयोजित किसान पंचायत में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब-जब भी आप संकट में होंगे तब-तब कांग्रेस आपके साथ होगी। सरकार को हर हालत में किसानों को उनका हक देना होगा और कृषि बिलों को वापिस लेना होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि कानून के तहत अगर किसान सौदे को पूरा नहीं कर पाता, तो उसको काफी नुकसान होगा और वह कहीं भी न्याय पाने के लिए नहीं जा सकेगा। ये कानून किसानों की भलाई के लिए नहीं हैं, वरन प्रधानमंत्री मोदी के खरबपति मित्रों के लिए हैं।

यह भी पढ़ें: 25 अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका ठग लाखों रुपये कीमत के जेवरात के साथ गिरफ्तार

प्रियंका ने कहा कि महंगाई आज भाजपा की सहेली हाे गई है। सवाल उठाया कि अगर कृषि कानून किसानाें के हित में हाेते ताे किसान आंदाेलन क्याें करते ? किसानों ने देश को आजादी दिलाई। किसानों के पास संसाधनों की कमी है लेकिन हिम्मत पूरी है। जब किसान लड़ता है, तो उसका मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता। बाेली कि, किसानों की आंदोलन के दौरान बिजली काटी गई, उन्हें अनेक तरह की परेशानियां दी गईं, फिर भी किसान डटा रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका, चीन आदि देशों की यात्रा करते हैं लेकिन अपने देश के अन्नदाता के पास नहीं जाते।यह सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इसलिए किसानों के पास नहीं जा रहे क्योंकि वे उनका आदर नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें: Weather सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के बाद अब ओलावृष्टि की भी आशंका

सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार हम दो हमारे दो के तहत कार्य कर रही है। अर्थात सरकार के दो महत्वपूर्ण लोग और उनके दो खरब पति दोस्त। देशवासियों के लिए सरकार के पास कोई सुनवाई नहीं है। किसानों पर बिजली, पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाकर प्रहार किये जा रहे हैं। डीएपी को देखिये, क्या हो रहा है लेकिन सरकार की तरफ से किसानों को कोई समर्थन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि आपको मजबूती के साथ खड़ा रहना होगा। अपनी मजबूती को और बढ़ाना होगा। सरकार को आपकी बात को सुनना ही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: ऑफिस जाने वाले लोगों को लिफ्ट देकर लूटने वाले तीन बदमाश एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

215 किसान शहीद हो चुके हैं। राहुल गांधी ने संसद में 215 शहीद किसानों के लिए खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण करने की बात कही, तो कोई भी भाजपाई खड़े नहीं हुए, हंसी उड़ाई, जबकि विपक्ष खड़ा हुआ और मौन रखा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को कुछ नहीं समझती उनका मजाक उड़ाया जा रहा है, उन्हें आंदोलनजीवी बताया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे गांव-गांव आंदोलन करें, अपना हक मांगे, सरकार को आपका हक देना होगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब-जब आप संकट में होंगे, कांग्रेस आपके साथ खड़ी होगी। जब-जब आपको दुःख होगा, कांग्रेस आपके पास होगी। उन्होंने कहा कि हम सब आपके कर्जदार हैं। आपको आपका हक अवश्य मिलेगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना को लेकर दीवार पर बना दी ऐसी पेंटिंग, लोग बोले- हिंदू देवी-देवताओं के रूप से हुई है छेड़छाड़

ट्रैक्टर पर बैठकर किसानों के बीच पहुंची प्रियंका
मेरठ. वेस्ट में किसानों के लिए पंचायत कर रही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा गांधी किसानों को लुभाने में कोई भी कमी छोड़ना नहीं चाहती। रविवार को मेरठ में प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर बैठकर किसानों के बीच पहुंची। प्रियंका का यह अंदाज किसानों को भी खूब भाया और उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रियंका गांधी का स्वागत किया।