
मेरठ। वेलेंटाइन डे और शादी की सालगिरह दोनों को एक कपल ने कुछ अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। वेलेंटाइन डे और शादी की सालगिरह दोनों ने मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर केक काटा। ये दिल्ली से पहली शादी की सालगिरह और वेलेंटाइन डे मनाने के लिए दिल्ली से मेरठ आए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बधाई दी। साथ ही दोनों ने एक दूसरे को केक खिलाया।
अमित कुमार चितौड़ दिल्ली में पीएनबी मेें मैनेजर हैं। उनकी पत्नी का नाम अमृता है। दोनों ने आज बिल्कुल जुदा अंदाज में मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर केक काटा। अमित ने बताया कि शादी के बाद उनका पहला वेलेंटाइन डे और सालगिरह है। उनकी तमन्ना वेलेंटाइन डे और शादी की अलग अंदाज में मानना चाहते थे। अमित ने बताया कि दोनों की तमन्ना शादी की सालगिरह कुछ अलग कर मनाने की थी। जिसकी वजह से दिल्ली से आकर मेरठ में सेलीब्रेट किया।
उन्होंने कहा कि पिछले वेलेंटाइन डे से इस वेलेंटाइन डे के बीच इंडिया में कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंध चुके हैं और शादी के बाद वे अपना 'प्रेम दिवस' मनाते हैं। सभी को इस दिन को मानना चाहिए। दोनों ही कपल बेहद खुश नजर आए।
Published on:
14 Feb 2020 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
