26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश की आग में जल रहे शख्स ने एक युवक के पेट पर फोड़ दिया पटाखा तो दिखा ऐसा नजारा

पटाखा फोड़ने की इस खतरनाक घटना के बाद इलाके में मच गई अफरा-तफरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 10 Nov 2018, 8:34 PM IST

Meerut case

रंजिश की आग में जल रहे एक शख्स ने एक युवक के पेट पर फोड़ दिया पटाखा, तो दिखा ऐला नजारा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पटाखों के इस्तेमाल की वजह से हाहाकार मच गया है। दिवाली पर दुष्साहसिक तरीके से पटाखे फोड़ने की वजह से 48 घंटों में बुरी तरह जख्मी होने का दूसरा मामला सामने आया है। पटाखे फोड़ने के नाम पर यहां एक अधेड़ शख्स पर जानलेवा हमले की घटना से पूरे इलाके में दहशत है। दरअसल, यहां कुछ शरारती तत्वों ने एक शक्स के पेट पर पोटाश छोड़ दिया। जिससे जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की वजह से पीड़ित का पेट फट गया और उसकी आंते बाहर आ गईं। फिलहाल, आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। आनन-फानन में लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ेंः भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर इस खिलाड़ी का उसके गांव में ऐसे हुआ स्वागत

बता दें कि मेरठ देहात के खरखौदा थाना इलाके के नरहड़ा गांव का आस मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि जब वो गांव के ही रहने वाले सुभाष की परचून की शॉप से सामान लेने गया तो उसकी सुभाष से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद सुभाष और उसके साथी साहब सिंह ने आस मोहम्मद पर जान से मारने की नीयत से पोटाश वाला पटाखा उसके पेट पर फोड़ दिया। इस पटाखे में हुए जोरदार धमाके से आस मोहम्मद की आंतें बाहर आ गई। वहीं, हमला कर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद आनन-फानन में आस मोहम्मद को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका बड़ा ऑपेरशन किया गया।

यह भी पढ़ें- पत्नी के लिए बनाए गए ताजमहल में ही दफ्न किए गए बुलंदशहर के 'शाहजहां'

डॉक्टरों की मानें तो आस मोहम्मद अभी वेंटिलेटर पर है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं, मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 1 शख्स को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। गौरतलब है कि मेरठ में 48 घंटों के भीतर ये दूसरा ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पटाखे मुसीबत का सबब बन गए हो। इससे पहले मेरठ के ही सरधना इलाके में भी एक सनकी शख्स ने 3 साल की मासूम बच्ची के मुंह के पास पटाखा फोड़ दिया था, जिससे उसका जबरा फट गया था।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग