25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी के बाद महिला ने उस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पूरा मामला है ये

पीड़ित महिला ने एसएसपी से की शिकायत, मामले की जांच बैठी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Nov 2018, 9:30 AM IST

meerut

दरोगा ने फेसबुक पर की दोस्ती, शादी के बाद महिला ने उस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पूरा मामला है ये

मेरठ। फेसबुक के जरिए हुर्इ दोस्ती आैर फिर शादी करने के तीन महीने बाद यूपी पुलिस के दरोगा पर महिला को छोड़ दिए जाने पर आरोप लगा है। साथ ही पीड़ित महिला ने एसएसपी अखिलेश कुमार से दुष्कर्म की शिकायत की है। एसएसपी ने इस मामले में जांच बिठार्इ है।

यह भी पढ़ेंः कोर्ट ने आठ साल पहले हुर्इ इस घटना के सात आरोपियों को सुनार्इ फांसी की सजा, जानिए क्या हुआ था उस दिन, देखें वीडियो

यह है पूरा मामला

मेरठ की दिल्ली रोड स्थित एक कालोनी में रहने वाली महिला ने एसएसपी से शिकायत कर कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह अपने परिवार के साथ कालाेनी में रहती है। करीब छह महीने पहले उसकी दरोगा से फेसबुक पर दोस्ती हुर्इ थी। दरोगा मूल रूप से सरधना का रहने वाला है। छह महीने पहले दोनों एक-दूसरे को फेसबुक पर मैसेज भेजने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गर्इ। दोनों के बीच शादी करने की सहमति बन गर्इ थी। दोनों के परिवार के लोग भी इस पर राजी हो गए आैर तीन महीने पहले दोनों की शादी हो गर्इ।

यह भी पढ़ेंः नोटबंदी आैर जीएसटी से इस आलीशान होटल पर पड़ा एेसा असर, यह प्रतिष्ठित परिवार कहीं का न रहा, अब पुलिस पड़ी है पीछे, जानिए पूरी कहानी

महिला ने लगाए ये आरोप

पीड़ित महिला का कहना है कि दरोगा ने शादी के बाद अलीगढ़ के थाने के क्वार्टर में रखा, लेकिन अब दरोगा उससे अलग जाति की बात कहकर उसे छोड़ने आैर तलाक देने को कह रहा है। एसएसपी आफिस में शिकायतें सुन रहे एएसपी सतपाल सिंह ने अलीगढ़ के एसएसपी से बात करके मामले की जांच सीआे ब्रह्मपुरी को सौंप दी है। पीड़ित महिला ने अलीगढ़ में भी शिकायत कर चुकी है।

दरोगा के परिजनों ने भगा दिया

महिला का कहना है कि दो दिन पहले वह सरधना में दरोगा के घर भी गर्इ थी, लेकिन उसके घरवालों ने उसे भगा दिया। उसका आरोप है कि पुलिस अपने विभाग के दरोगा को बचा रही है। उसने चेतावनी दी कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह कर लेगी। उसका कहना है कि दरोगा ने फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद उसे फोन किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। एक सप्ताह बाद ही दरोगा ने उससे मुलाकात की। महिला ने शादी के लिए परिजनों से बात करने को कहा। आरोपी दरोगा शादी की बात कहकर उससे छह महीने से ही दुष्कर्म करता रहा। पीड़ता ने गर्भपात करने का भी आरोप लगाया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग