
Doctor was doing obscene act in the chamber
मेरठ. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ से एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया डॉक्टर मेरठ में एक निजी अस्पताल चला रहा था। हालांकि ये अस्पताल बंद है। डॉक्टर के खिलाफ दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। डॉक्टर मेरठ में रहकर बड़ा खेल कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम उसे अपने साथ ले गई है। डॉक्टर के पास से दिल्ली क्राइम ब्रांच को दो पिस्टल, कैश, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है। खास बात यह है कि इस कार्रवाई का मेरठ पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने हापुड़ रोड स्थित शुभकामना हॉस्पिटल के निकट आरटीओ रोड से एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए डॉक्टर का नाम विक्रांत है, जिस पर 25 से अधिक मुक़दमे दर्ज हैं। डॉक्टर विक्रांत का असली नाम मनीष कोल है। यह मेरठ में भी बड़े कारनामे कर चुका है। वह मेरठ के ही युवक वाहिद के साथ मिलकर लाइफ़ लाइन आनंद हॉस्पिटल चला रहा था। गिरफ्तार किए गए डॉक्टर ने अपने कई नाम रखे हुए थे। डाक्टर मनीष कौल उर्फ वरुण कौल उर्फ आशुतोष मारवाह उर्फ विशाल धीमान उर्फ संजीव चड्ढा के नाम से अपने कारनामों को अंजाम दे रहा था। वह हर शहर में पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदल देता है। उसके खिलाफ दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और हरियाणा में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली के मोतीनगर थाने से धोखाधड़ी के मुकदमे में कोर्ट से वारंट हो चुका हैं। जबकि कीर्ति नगर थाने में पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा दर्ज है। दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के इस छापे की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं लग पाई।
धोखे से की शादी और पत्नी से ही हड़प लिए 70 लाख
आरोपी तथाकथित डाक्टर विक्रांत ने धोखे से एक डेंटिस्ट से शादी की और उससे 70 लाख रुपये हड़प लिए। विक्रांत की पत्नी ने दिल्ली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने जब विक्रांत की डिग्री की हकीकत पता कराई तो पता चला कि वो तो जाली है।
Published on:
10 Jul 2021 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
