26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमंचे से मना रहा था दिवाली, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सभी रह गए सन्न

फायरिंग के दौरान फटी तमंचे की नाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 8 Nov 2018, 8:19 PM IST

Firing demo pic

तमंचे से मना रहा था दिवाली, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि सभी रह गए सन्न

बागपत. दीपवाली पर्व के मौके पर एक युवक पटाखे की जगह हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे की नाल फटने से गोली फायर करने वाले युवक के हाथ में जा लगी। इससे युवक घायल हो गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- आतिशबाजी के लिए लड़के ने गंधक व पोटाश को इमाम दस्ते में जैसे ही शुरू किया कूटा तो इसके बाद जो हुआ...

घटना बुधवार की शाम दीपवली पूजन के बाद की है। लोग अपने-अपने तरीके से दीपावली की खुशियां मना रहे थे। कोई पटाखें फोड़ रहा था तो कोई फूल झड़ियां छोड़ रहा था। इसी दौरान बड़ा बाजार में एक युवक तमंचे से फायरिंग कर रहा खुशियां मना रहा था। गोली चलाते समय अचानक तमंचे की नाल फट गई और गोली युवक के हाथ में जा लगी। गमीनत यह रही कि युवक को किसी नाजुक स्थान पर नहीं लगी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। गोली लगने के बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही युवक को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल दिनेश कुमार का कहना है कि पुलिस के पास अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी और यदि मामला सही पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग