26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alert: उफान पर गंगा, हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव पानी से घिरे

बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों में भय, डीएम आैर एसएसपी कर चुके यहां का दौरा  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 10:37 PM IST

meerut

Alert: उफान पर गंगा, हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव पानी से घिरे

मेरठ। इस समय गंगा नदी उफान पर है। गंगा तट से सटे गांवों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। डीएम के निरीक्षण के 24 घंटे बाद भी प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश और हथनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा नदी में लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। अवर अभियंता मनोज त्रिवेदी के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़ने से इस क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। गंगा के पानी ने फतेहपुर प्रेम गांव के समीप बने बांध को ध्वस्त कर दिया है। बाहर से आया पानी क्षेत्र में भर गया है। जिससे दूर-दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। गंगा किनारे बसे दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। शनिवार देर शाम बिजनौर बैराज से एक लाख हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए। इन गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जिले में बारिश का कहर शहर से देहात तक, छह की हुर्इ मौत, तीस से अधिक मकान गिरे

बढ़ते जलस्तर से बनी भयानक स्थिति

लगातार बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र की स्थिति गंभीर है। दर्जनों गांव के संपर्क मार्गों पर बाढ़ और बारिश का पानी भरा है। खेड़ी कला, दूधली, भीकुंड, बंगाली बस्ती, मनोहरपुर कॉलोनी, भदवा, किशनपुर, फतेहपुर आदि गांव के आस-पास में संपर्क खत्म हो गया है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों के हालात इस समय नाजुक बने हुए हैं। प्रशासन के बाढ़ से निपटने के कोई इंतजाम दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में बारिश से भरे पानी में जहां स्कूल बस डूबी थी, वहीं पर बालक की डूबकर मौत, ग्रामीणों ने ट्रेन रोककर किया हंगामा

तीन दर्जन गांव भय के साए में

हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा इस समय पूरे उफान पर है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि शुक्रवार को जिन क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है, वहां का दौरा किया गया है। अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। प्रशासनिक इंतजाम कर दिए गए हैं। चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट कर दिया है। प्रशासनिक स्तर पर इन क्षेत्रों में बराबर नजर रखी जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग