26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुनियाभर की सुंदरता को पीछे छोड़ा यूपी के इस शहर की सुंदरी ने, यह खिताब हासिल करके लौटी

सेमीफाइनल हुआ ग्रीस में, फाइनल दिल्ली में हुआ, कुल 88 प्रतियोगियों ने लिया था हिस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Sep 2018, 11:16 PM IST

meerut

दुनियाभर की सुंदरता को पीछे छोड़ा यूपी के इस शहर की सुंदरी ने, यह खिताब हासिल करके लौटी

मेरठ। मेरठ की बेटियों ने पढ़ार्इ आैर खेल में सफलताएं अर्जित की हैं। अब एक आैर क्षेत्र में यहां की बेटी ने सबको पछाड़ दिया आैर कड़ी स्पर्धा के बाद यह मुकाम हासिल किया। मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता नर्इ दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गर्इ थी। इसमें मेरठ की डा. तान्या प्रधान ने 'मिसेज ब्यूटीफुल' खिताब हासिल किया। इस खिताब को हासिल करने के बाद डा. तान्या प्रधान के घर में उत्सव-सा माहौल है। उनके घर बधार्इ देने वालों का तांता लग गया।

यह भी पढ़ेंः #Bitiyaatwork: मां के सपनों को पूरा करना इस बेटी के जीवन का उद्देश्य

मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता

डा. तान्या प्रधान ने जनवरी में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। चयन होने के बाद उन्होंने विदेश में कर्इ वर्गों की स्पर्धाआें में भी हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नर्इ दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में अायोजित किया गया था। प्रतियोगिता में डा. तान्या प्रधान को 'मिसेज ब्यूटीफुल' चुना गया। उनकी मां नंदनी प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता में 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें 77 भारत और 11 प्रतिभागी सिंगापुर, मस्कट, इंग्लैंड आदि देशों से आई थीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का ऑडिशन जनवरी में शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ेंः #Bitiyaatwork: मां के साथ बेटी जब ऑफिस पहुंची तो बोली ये बड़ी बात

यह भी देखेंः #Bitiyaatwork: मां के साथ बेटी जब ऑफिस पहुंची तो बोली ये बड़ी बात

सेमीफाइनल राउंड ग्रीस में हुआ

सेमीफाइनल राउंड 11 से 19 सितंबर तक ग्रीस में हुआ था। सेमीफाइनल में टॉप 30 प्रतिभागियों में मेरठ की डा. तान्या प्रधान ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अपनी जगह बनाई थी। जिसके बाद टॉप 10 का चयन हुआ था। अब दिल्ली में हुए फाइनल राउंड में पांच विजेताओं को चुना गया। इन पांच विजेताओं में डा. तान्या प्रधान को मिसेज ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया। इस जीत के लिए डा. तान्या ने मेरठ शहरवासियों को वोटिंग करने के लिए आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग