31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आयरलैंड और इग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर होंगे मेरठ के डा0युद्धवीर सिंह

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मेरठ के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मेरठ कालेज के पूर्व प्राचार्य और उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक डा0 युद्धवीर सिंह केा भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है। डा0युद्धवीर सिंह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के मैनेजर की भूमिका में होंगे। बता दें कि मेरठ ने कई होनहार क्रिकेटर टीम इंडिया को दिए हैं। अब डा0युद्धवीर सिंह के रूप में एक अनुभवी मैनेजर भी टीम इंडिया को मेरठ की ओर मिल रहा है। इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jun 21, 2022

टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के मैनेजर बने मेरठ के डा0 युद्धवीर सिंह

टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के मैनेजर बने मेरठ के डा0 युद्धवीर सिंह

आयरलैंड और इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर की भूमिका इस बार मेरठ के डा0 युद्धवीर सिंह निभाएंगे। डा0 युद्धवीर सिंह मेरठ कालेज के पूर्व प्राचार्य हैं और वे इस समय उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक भी हैं। मेरठ निवासी डॉ. युद्धवीर सिंह प्रदेश के तीसरे ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें बीसीसीआई की ओर से यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 2005-06 में राजीव शुक्ला भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए गए थे। उनसे पहले 2002-03 में साउथ अफ्रीका में वर्ल्ड कप के दौरान उत्तर प्रदेश के ज्योति बाजपेयी को भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया था।

राजीव शुक्ला अभी आईपीएल सहित तमाम आयोजनों से जुड़े हुए हैं। बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी मिलना डा.युद्धवीर सिंह के लिए बीसीसीआई में प्रवेश का रास्ता माना जा रहा है। जहां डा0 युद्धवीर अपने अनुभव से भारतीय क्रिकेट को नए आयाम पर पहुंचा सकते हैं। आयरलैंड में भारतीय क्रिकेट टीम 26 और 28 जून को दो मैच खेलेगी। उसके बाद टीम आयरलैंड से इंग्लैंड चली जाएगी। इंग्लैंड में छह मैच होने हैं। जिनमें से तीन मैचों के लिए मेरठ के डॉ. युद्धवीर सिंह को प्रशासनिक मैनेजर बनाया है। एक मैनेजर के तौर पर टीम के हर खिलाड़ी की पूरी जिम्मेदारी देखनी की जरूरत होती है। इसके अलावा मैच से संबंधित अन्य चीजों पर भी मैनेजर को नजर रखनी होती है।

यह भी पढ़े : हस्तिनापुर में गंगा घाट और मखदूमपुर बनाये जाएंगे पर्यटन स्थल, सीएम से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जाने वाली पूरी टीम की अगुवाई डॉ0 युद्धवीर सिंह करेंगे। डा0युद्धवीर सिंह आगामी 23 जून को मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां से वे टीम इंडिया के साथ आयरलैंड के लिए रवाना होंगे। क्रिकेट टीम में मेरठ के स्विंग मास्टर भुनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बनाए जाने पर डा. युद्धबीर सिंह ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से उनको जो जिम्मेदारी मिली है वह वाकई बड़ी जिम्मेदारी है। यह मौका उनको पहली बार मिला है।अपने अनुभव से वो टीम इंडिया के मैनेजर के तौर पर अच्छा काम करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरठ और उप्र के अलावा उनके लिए भी सम्मान की बात है कि उनको इस लायक समझा गया। उनके लिए भी सम्मान की बात है और उत्तर प्रदेश और मेरठ के लिए भी बड़ी बात है कि यहां से टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व मैनेजर के तौर पर भी होगा। भारतीय क्रिकेट टीम में मेरठ के खिलाड़ियों ने हमेशा से ही दमदार प्रदर्शन किया है। साथ ही यह जिम्‍मेदारी मिलने के लिए उन्‍होंने बीसीसीआई के वाइस प्रेसीडेंट राजीव शुक्‍ला और सचिव जय शाह का आभार व्‍यक्‍त किया।