7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam 2020: Corona की वजह से कॉपियां जांचने का काम रुका, रिजल्ट में होगी देरी

Highlights मेरठ में छह लाख में से 53 हजार कॉपियां ही चेक हो पायी तीन अप्रैल से फिर शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर पुलिस की निगरानी में रहेंगी छह लाख कॉपियां

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। कोरोना वायरस के खौफ से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम रुक गया है। अभी तक यहां आयी छह लाख 10 हजार 534 उत्तर पुस्तिकाओं में से 53 हजार ही चेक हो पायी थी। काम रुकने के बाद सभी उत्तर पुस्तिकाओं को पांच केंद्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा गया है। तीन अप्रैल से फिर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा तो ऐसे में इस बार रिजल्ट आने में देरी होगी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में तीन नेपाली युवकों समेत 6 में दिखे Coronavirus के लक्षण तो शुरू हुई निगरानी, रिपोर्ट का इंतजार

माना जा रहा है कि कोरोना की वजह से अगर तीन अप्रैल को भी मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं होता है तो रिजल्ट जून में आएगा और अगर तीन अप्रैल को मूल्यांकन शुरू होता है तो भी मई के आखिर तक रिजल्ट जारी होगा। जबकि इस बार इससे पहले रिजल्ट घोषित किए जाने की बात कही गई थी। जिले में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए पांच केंद्र बनाए गए थे, जिनमें करीब ढाई हजार परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

यह भी पढ़ेंः टल गया उत्तर भारत का ऐतिहासिक नौचंदी मेला, 22 मार्च को औपचारिक उद्घाटन के बाद इस तारीख से शुरू

अब इन पांचों केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस की निगरानी में रहेंगी। कोरोना की वजह से यहां मूल्यांकन कार्य रुक गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शासन के निर्देशों को भेज दिया गया है। एसएसपी को भी पत्र लिखा गया है और मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की गई है।