11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Rate Today : रूस यूक्रेन तनाव से सोने की मांग में आई तेजी से बढ़ी कीमतें,आज ये है सराफा का हाल

Gold Rate Gold Price Today in Meerut मेरठ में पिछले कई दिनों से सोना चांदी कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। लेकिन आज इनकी बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा है। आज सोना चांदी की कीमतों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं दर्ज की जा सकी है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 50,560 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 64,480 रुपये प्रति किग्रा रही। सोने की कीमत पर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव भी असर डाल रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 17, 2022

Gold Rate Today : रूस यूक्रेन तनाव से सोने की मांग में आई तेजी से बढ़ी कीमतें,आज ये है सराफा का हाल

Gold Rate Today : रूस यूक्रेन तनाव से सोने की मांग में आई तेजी से बढ़ी कीमतें,आज ये है सराफा का हाल

Gold Rate Gold Price Today in Meerut पिछले 10 दिने में सोने और चांदी के दाम 7 बार बढ़ गए। जिसके बाद सोना 51 हजार रुपये के स्तर को पार कर गया। वहीं चांदी भी 65 हजार के स्तार को पार गई थी। लेकिन अब सोना और चांदी के दामों में स्थिरता बनी हुई है। आज सोने की कीमत जहां 50560 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी भी 64480 रुपये प्रति किग्रा पर स्थिर है। बता दें कि यूक्रेन में तनाव का असर सोना चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। जिसके चलते दोनों धातुओं के दामों में इजाफा हो रहा था। हालांकि आज सुबह कारोबारी सत्र की शुरूआत में दोनों धातुओं के दामों में कुछ स्थिरता आई। लेकिन सराफा व्यापारी इन दामों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों का मानना है कि सोना चांदी की कीमतों में अभी और वृद्धि होगी।


शादी ब्याह के मौसम में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोने के दाम में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी आई है। अगर आंकड़ों को देखें तो पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत में 2400 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। शादी ब्याह के मौसम में वैश्चिक बाजार में उठापटक होने के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाम के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चय़न कर रहे हैं। मांग में तेजी के कारण सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है।

यह भी पढ़े : RBI Assistant Recruitment 2022 : रिजर्ब बैंक में इन 950 पदों पर निकली भर्ती,इस योग्यता वाले अभ्यार्थी करें आवेदन

सोने की कीमत में लगातार तेजी का दौर जारी है। सोना इस साल से सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमत 50 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार कर गई हैं। सोने की कीमत पर नजर डाले तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 50 हजार से अधिक हो गया है। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.79 फीसदी का उछाल के साथ 50910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।