26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लेडी सिंघम ने होटलों में गलत काम पर लगा दी थी रोक, उनके जाते ही फिर शुरू हुआ यह गंदा धंधा

शहर आैर कैंट क्षेत्र के इन होटलों की फिर शिकायतें बढ़ी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Sep 2018, 12:44 PM IST

meerut

इस लेडी सिंघम ने होटलों में गलत काम पर लगा दी थी रोक, उनके जाते ही फिर शुरू हुआ यह गंदा धंधा

मेरठ। मेरठ के होटल जिस्मफरोशी का अड्डा बनते जा रहे हैं। पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी ने इन होटलों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। रोडवेज बस अड्डा आैर कैंट क्षेत्र के होटलों में इस अभियान को बड़ी सफलता भी मिली थी। इस लेडी सिंघम के निर्देश पर चले ताबड़तोड़ अभियान के तहत यह अभियान बहुत सफल रहा था आैर समय-समय पर इन होटलों में यह अभियान चलाया गया। 21 मार्च 2018 को चलाए गए अभियान में तो चार होटलों से 82 युवक-युवतियां कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले। इन्हें थाने भिजवाने के लिए रोडवेज बस करनी पड़ी थी। पुलिस ने इन होटलों की चेकिंग में पाया था कि रजिस्टरों में रुके हुए युगलों की एंट्री नहीं थी। होटलों में पूरी तरह से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। मंजिल सैनी ने कार्रवार्इ करते हुए आबूलेन चौकी इंचार्ज को सस्पेंड किया था तो सदर थाने के इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच बिठा दी थी। एसएसपी मंजिल सैनी के जाते ही इन होटलों में फिर यही काम शुरू हो गया है। नए एसएसपी अखिलेश कुमार को भी अब फिर इन होटलों से शिकायत मिलने लगी हैं तो उन्होंने भी इन होटलों में अभियान चलाने की शुरुआत की।

यह भी देखेंः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा पुलिस की गोली से हुआ घायल

यह भी पढ़ेंः भारत आैर पाकिस्तान के बीच मुकाबले से सट्टा बाजार में उछाल, यहां इस टीम पर लगा है जबरदस्त भाव

अब पुलिस ने तीन होटलों में छापेमारी की

एसएसपी अखिलेश कुमार के निर्देश पर फिर से जिस्मफरोशी का अड्डा बन चुके होटलों पर शनिवार देर शाम सदर पुलिस ने रोडवेज स्टैंड के सामने स्थित तीन होटलों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक होटल में बिना आईडी के रूके दो युवकों और तीन युवतियों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर सदर सुभाष अत्री की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित होटल खालसा, शेरे पंजाब और लाभ महल पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही होटल के कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान तीनों होटलों को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने तीनों होटलों के कमरों की सघन तलाशी लेनी शुरू की तो कमरों में ठहरे बाहर से आए लोगों में भगदड़ मच गई। कई जोड़े होटल के दूसरे दरवाजों से भाग खड़े हुए। पुलिस ने हर होटल के कमरे में ठहरे लोगों की आईडी चेक की। वहीं, होटल के रजिस्टरों से आईडी का मिलान करते हुए एंट्री को चेक किया। इस दौरान होटल लाभ महल के कमरों में ठहरी तीन युवती और दो युवक अपनी आईडी नहीं दिखा सके। वहीं होटल के एंट्री रजिस्टर में उनके ठहरने का विवरण दर्ज न होने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि उक्त पांचों प्रेमी युगल हैं। इंस्पेक्टर सदर सुभाष अत्री ने बताया कि होटल लाभमहल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। होटल में पकड़े गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है। होटल लाभमहल के संचालक और उसके मैनेजर को भी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग