26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ साल पहले गायब हुर्इ थी दो बहनें, एक के घर लौटने पर राजस्थान पुलिस ने रेडलाइट एरिया में मारा छापा, फिर हुआ यह…

मेरठ पुलिस की मदद से मारा छापा, दो को हिरासत में लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Sep 2018, 10:50 AM IST

meerut

डेढ़ साल पहले गायब गायब हुर्इ थी दो बहनें, एक के घर लौटने पर राजस्थान पुलिस ने रेडलाइट एरिया में मारा छापा, फिर हुआ यह...

मेरठ। मेरठ का रेड लाइट एरिया लड़कियों की तस्करी की बड़ी मंडी बनता जा रहा है। यहा पर आए दिन दूसरे राज्यों की पुलिस का छापा लगता रहता है। अब राजस्थान के सीकर जिले की पुलिस ने यहां पर छापा मारकर वहां से लाई लड़की को बरामद करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। राजस्थान के सीकर से लापता लड़की की तलाश में सीकर पुलिस ने कबाड़ी बाजार के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। छापेमारी की भनक पहले ही रेड लाइट एरिया को लगी तो सभी कोठों पर नाबालिग लड़कियों को इधर-उधर छुपा दिया गया। छापेमारी के दौरान ब्रह्मपुरी थाना पुलिस भी साथ रही। टीम को लड़की तो नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने दो संदिग्ध कोठा संचालिकाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन पुलिस उनसे लड़की बरामद नहीं करा पाई।

यह भी देखेंः पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा पुलिस की गोली से हुआ घायल

सीकर जिले से लापता हुई थी लड़कियां

राजस्थान के सीकर थाने की पुलिस टीम एसआई गिरधारी लाल के नेतृत्व में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। सीकर पुलिस ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र से दो लड़कियां करीब डेढ़ साल पहले लापता हो गई थीं। उनके संबंध में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। करीब छह माह पहले एक लड़की जैसे-तैसे घर पहुंच गई, लेकिन दूसरी का आज तक कोई सुराग नहीं लगा। घर पहुंची लड़की ने परिजनों को बताया कि उसको और दूसरी लापता लड़की को मेरठ के रेडलाइट एरिया में रखा गया था, लेकिन वह किसी तरह से बचकर भाग आई।

यह भी पढ़ेंः शादी के 38 साल बाद पंचायत में दे दिया तलाक, अब पति को उसने दे डाली यह चेतावनी

दिल्ली में बेच दी गई थी दोनों लड़कियां

घर पहुंची लड़की ने पूछताछ में परिजनों को बताया था कि उनको दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया था। वहां से उन दोनों को मेरठ के कबाड़ी बाजार स्थित कोठों पर भेजा गया। लेकिन वह वहां से भाग निकली थी। जबकि दूसरी यहीं कोठे पर है। पुलिस पड़ताल में पता चला कि दूसरी लड़की अभी भी कोठे पर ही है। इसलिए ही गुपचुप तरीके से राजस्थान पुलिस ने छापा मारा लेकिन उससे पहले ही छापे की सूचना कबाड़ी बाजार कोठों पर पहुंच गई और लड़की को छुपा दिया गया। लड़की की तलाश में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार स्थित एक कोठे पर छापा मारा। कोठा संचालिका ताला लगाकर भाग निकली। पुलिस ने ताला तोड़कर सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन लड़की बरामद नहीं हुई। इसके बाद एक अन्य कोठे पर छापेमारी की गई, वहां भी सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस की इस कर्रवाई से कोठों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग