27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचेगी ये यात्री एक्सप्रेस ट्रेन

दिल्ली से सहारनपुर के लिए एक एक्सप्रेस ट्रेन 9 सितंबर से शुरू हो रही है। जो कि मेरठ होते हुए सहारनपुर से दिल्ली और दिल्ली से सहारनपुर के लिए चलेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन रिकार्ड तीन घंटे में सहारनपुर पहुंचेगी। एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से जहां मेरठ के लोगों को सुविधा मिलेगी वहीं सहारनपुर और दिल्ली से चलने वाले यात्रियों को भी आसानी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 8 Sep 2022, 12:06 PM IST

यात्रीगण कृपया ध्यान दें !  तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचेगी ये यात्री एक्सप्रेस ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचेगी ये यात्री एक्सप्रेस ट्रेन

कोरोना संक्रमण काल में से निरस्त की गई अधिकांश यात्री ट्रेनों के संचालन को अब रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद 80 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। वहीं अब दिल्ली और सहारनपुर के बीच रेलवे ने एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर सिर्फ तीन घंटे में पहुंच जाएगी। यानी दिल्ली से सहारनपुर की यात्रा अब तीन घंटे में पूरी होगी। ट्रेन को मेरठ से होते हुए निकाला जाएगा। इससे मेरठ के यात्रियों और मेरठ वासियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली ये ट्रेन नौ सितंबर से शुरू हो सकेंगी। दिल्ली से सहारनपुर के बीच ट्रेन की शुरुआत दस सितंबर से होगी।


रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव जो कि सहारनुपर और बिजनौर जिले प्रभारी मंत्री हैं। उनका ध्यान इस समय दिल्ली.सहारनपुर और दिल्ली-बिजनौर रेल मार्ग पर अधिक है। बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान इन जिलों से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इससे पहले रेलवे ने मेरठ से हस्तिनापुर के बीच रेल लाइन बिछाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी दी है। इस रूट ‘दिल्ली-सहारनपुर’ पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें : हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए अब KYC अनिवार्य, एक नवंबर से महंगा होगा प्रीमियम

ट्रैक के किनारे बनी हुई कॉलोनियों को कवर करने के लिए दीवार बनाने का काम चल रहा है। जिससे ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर किसी प्रकार का नुकसान आम आदमी को न पहुंच सके। इस नई ट्रेन के दिल्ली से सहारनपुर के बीच तीन स्टॉपेज दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। सहारनपुर से यह ट्रेन 20412 शाम 7ः15 बजे चलकर रात 10ः10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यही ट्रेन 20411 सुबह 9ः10 बजे चलकर ट्रेन दोपहर 12ः40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का टाइम टेबल अपडेट कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग