26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: दीपावली से पहले एक परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से यूपी के इस शहर में मचा हड़ंकप, पुलिस जांच में जुटी

परिवार के लोगों के मुताबिक मानसिक परेशानी से गुजर रहा था यह परिवार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Nov 2018, 1:45 PM IST

meerut

दीपावली से पहले एक परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से यूपी के इस शहर में मचा हड़ंकप, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। मेरठ में दिन निकलते ही एक घर में तीन मौत से महानगर में हड़कंप मच गया। एक साथ तीन मौतों से पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गये। सुबह जैसे ही एक साथ तीन मौतों की सूचना पुलिस अधिकारियों को मिली वे घटनास्थल की ओर दोड़ पडे़। कई थानों का फोर्स भी घटनास्थल की ओर भेजा गया। दीपावली के मौके पर ऐसी घटना से अधिकारी भी हैरान थे।

मौसम विभाग की चेतावनी- इसी महीने बढ़ जाएगी इतनी ठंड कि दिसंबर की सर्दी का अहसास करेंगे

घर में मिले तीन लोगों के शव

मामला थाना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन का है। जहां समर गार्डन पुलिस चौकी के पीछे एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश घर में पड़ी मिली। मौके पर एसपी सिटी, सीओ कोतवाली और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से एक नोट भी बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस मानकर चल रही कि युवक ने पहले पत्नी और बेटी की हत्या की और बाद में खुद सुसाइड किया।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में वाहनों के टकराने के बाद दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों आेर से एक घंटे तक चली 70 राउंड गोलियां

पुलिस मामले की जांच में जुटी

समर गार्डन निवासी इस्तियाक के बेटे का नाम अली हसन इस्तियाक है। वह अपनी पत्नी सायरा और लड़की अनम के साथ समर गार्डन में ही रहता है। आसपास के लोगों के अनुसार इश्तियाक पर हत्या का एक मुकदमा चल रहा है। जिसके कारण वह कई दिनों से तनाव में चल रहा था। करीब छह माह पूर्व उसके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसके कारण वह डिप्रेरशन में भी चल रहा था। परिजनों के अनुसार वह अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत प्यार करता था। मृतक के पिता ने इस्तियाक ने बताया कि हत्या का मुकदमा और बेटे की मौत के सदमे को अलीहसन बर्दाश्त नहीं कर पाया। इस कारण उसने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या कर ली। तीनों के शव घर के बेडरूम में पडे़ हुए थे। माना जा रहा है कि पहले युवक ने अपनी पत्नी और उसके बाद बेटी की हत्या की फिर खुद को समाप्त कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग