24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saroj Khan का यूपी के इस शहर से था गहरा नाता, कहती थीं.. यहां के युवाओं में है गजब का उत्साह

Highlights- मशहूर कोरियोग्राफर Meerut के इंस्टीटयूट में बच्चों को सिखा चुकी हैं डांस की बारीकियां- Bollywood famous dance choreographer Saroj Khan के निधन से कलाकारों में शोक- महानगर के कई कार्यक्रमों में सरोज खान रह चुकी हैं जज

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

lokesh verma

Jul 03, 2020

saroj-khan-partapur.jpg

मेरठ. बॉलीवुड ( BollyWood ) जगत की मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ( famous choreographer Saroj Khan ) का मेरठ ( Meerut ) से काफी गहरा नाता था। बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर डांस कोरियोग्राफर सरोज खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह उनके निधन का समाचार जब मेरठ के कलाकारों को मिला तो शोक की लहर दौड़ गई। कोरियाग्राफर सरोज खान कई बार मेरठ आ चुकी थी। सरोज खान परतापुर बाईपास के इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर काम कर चुकी हैं। यहां वह समय-समय पर युवाओं को नृत्य की बारीकियां सिखाने आती रहती थीं।

यह भी पढ़ें- Meerut: 24 घंटे में दो TikTok गर्ल्स ने एक ही तरीके से किया सुसाइड

बता दें कि महाभारत पार्ट-2 की अभिनेत्री शफक नाज़ व फलक नाज़ को सरोज खान ने ही नृत्य सिखाया था। इन दोनों अभिनेत्रियों का मेरठ से गहरा नाता रहा है। सरोज खान को मेरठ के युवाओं में गजब की प्रतिभा देखने को मिली थी। मेरठ में कई कार्यक्रमों में सरोज खान बतौर जज बनकर आई और उन्होंने इस दौरान कहा था कि मेरठ के युवाओं में गजब का उत्साह है। मेरठ में 3 से 4 बार सरोज खान नृत्य प्रतियोगिताओं को जज करने आई हैं। दिल्ली रोड स्थित शोप्रिक्स मॉल में हुए एक डांस शो में भी वे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई थीं। सनी इंटरटेनमेंट के अलावा वे बीट्स ऑफ डांस के लिए भी शो को मेरठ में जज कर चुकी हैं।

मुंबई की माया नगरी से जुड़े जान दीक्षित ने बताया कि सरोज खान को मेरठ से काफी लगाव था। उनका असमयिक निधन से मालीवुड को बहुत क्षति हुई है। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि सरोज खान से उनके 1964 से गहरे संबंध रहे हैं। मेरठ के रहने वाले और मुंबई में फिल्म प्रोडयूसर देवी शर्मा की सभी फिल्मों की कोरियोग्राफर सरोज खान ही हुआ करती थीं। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि 2011 में मेरठ में अवार्ड लेने आई थीं। उस दौरान ज्ञान दीक्षित ने उनको अवार्ड से सम्मानित किया था। गुनाहों का देवता, गंगा की लहरे आदि फिल्म जिसमें मेरठ के देवी शर्मा फिल्म प्रोडयूसर ने सरोज खान ने ही कोरियोग्राफी की थी। उन्होंने बताया कि सरोज खान दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर वी सोहन लाल जी की असिस्टेंट थीं।

यह भी पढ़ें- CM Yogi के मंत्री का दावा, बेहद कम संसाधनों में उच्च कोटि की कोविड केयर सुविधा दे रहा जिम्स