16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘छिछोरापन दिनों दिन बढ़ रहा…’ बढ़ती जा रही ’10 रुपये का बिस्किट’ फेम शादाब जकाती की मुश्किलें; अब क्या कर डाला?

Shadab Jakati Latest News: '10 रुपये का बिस्किट कितने का है जी' फेम शादाब जकाती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके एक नए वीडियो ने बवाल मचा दिया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Harshul Mehra

Nov 30, 2025

10 rupay ka biscuit kitne ka hai ji fame youtuber shadab jakati in which case fir lodged against

'10 रुपये का बिस्कुट कितने का है जी' फेम यूट्यूबर शादाब जकाती का विवादों से रहा नाता। फोटो सोर्स- फेसबुक (Shadab Hasan)

Shadab Jakati Latest News: सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहने वाले इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती (Shadab Jakati) एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार उनके नए वीडियो ने फिर बवाल मचा दिया है। जिससे डॉक्टर्स नाराज हैं। डॉक्टर्स का आरोप है कि जकाती का लेटेस्ट कंटेंट चिकित्सक पेशे की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। साथ ही इससे समाज में डॉक्टर्स की छवि को लेकर गलत संदेश फैल रहा है।

फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती की बढ़ रही मुश्किलें

दरअसल, फेमस यूट्यूबर शादाब जकाती ने उनके यूट्यूब अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह डॉक्टर का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कारण ही वह दोबारा चर्चा में आए हैं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रेम सिंह ने शादाब जकाती के वीडियो की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह डॉक्टर्स की गरिमा पर सीधा हमला है।

शादाब जकाती के वीडियो पर डॉक्टर्स को आपत्ति

उन्होंने कहा कि मरीज डॉक्टर्स के पास भरोसे और जीवन बचाने की उम्मीद के साथ आते हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जो लोगों के मन में डॉक्टर्स को लेकर अविश्वास पैदा करे। डॉ. सिंह का यह भी आरोप है कि जकाती पहले भी कई बार विवादित वीडियो बनाकर अलग–अलग वर्गों और समुदायों को लक्ष्य बना चुके हैं।

'शादाब के सोशल मीडिया अकाउंट्स की समीक्षा की जाए'

हाल ही में दर्ज हुई FIR का जिक्र करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि अब समय है कि ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाया जाए। जिससे समाज में गलत धारणा ना फैले और कोई भी इस तरह की हरकत दोबारा करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने मांग की कि जकाती के सभी सोशल मीडिया अकाउंट की समीक्षा की जाए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनके अकाउंट को सीज किया जाए। इसके साथ ही भविष्य में ऐसे कंटेंट पर रोक लगाने के लिए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे वीडियो की जमकर आलोचना

शादाब जकाती के वीडियो की आलोचना यूजर्स कमेंट कर के कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '' छिछोरापन दिनों दिन बढ़ रहा है शादाब। लोग मासूमियत को पसंद करते हैं। ओछेपन को नहीं।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, '' वीडियो ऐसा बनाओ जो समाज को अच्छी शिक्षा दे।''

पहले, शादाब पर केस भी हो चुका है दर्ज

बता दें कि '10 रुपये वाला बिस्किट कितने का है जी'। ऐसा कहकर सोशल मीडिया पर फेमस हुए यू-ट्यूबर शादाब जकाती ( Shadab Jakati ) को मेरठ पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया था। उन पर रील में बच्ची के साथ अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप है। हालांकि, उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट में शादाब ने माफी मांगते हुए शपथ पत्र दिया। जिसके आधार पर उन्हे जमानत पर छोड़ दिया दिया गया।